जमशेदपुर : जोहार जनसेवक पार्टी एवं जनसेना पार्टी ने बंगाल एवं तमिलनाडु चुनाव परिणामों के मद्देनज़र अपने कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जारी सूचना में कहा गया है कि सभी झारखंड स्तरीय कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहें।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे गरीब, पिछड़े एवं मध्यम वर्ग के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहें तथा उनसे जुड़कर कार्य करते हुए उनका विश्वास मजबूत करें। साथ ही, यह भी कहा गया है कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए जनसेवा को सर्वोपरि रखें और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
