धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले लवकुश यादव ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पीड़िता के अनुसार, सोमवार शाम वह अपने घर में अकेली थी, तभी लवकुश यादव दीवार फांदकर अंदर घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग वहां इकट्ठा होते, आरोपी लवकुश यादव मौके से भाग निकला. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस के लोग उग्र हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और वहां खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

