जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उत्कल समाज इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज का परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विज्ञान एवं कला संकाय में 90 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में शत-प्रतिशत उत्तीर्णता दर्ज की गई।



विज्ञान संकाय में राज कुमार ने 391 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंशु गुप्ता ने 377 अंक और परीक्षित सिंह ने 375 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वाणिज्य संकाय में उन्नति ने 342 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभजोत कौर और लवली कुमारी ने 329-329 अंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। खास बात यह रही कि वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
कला संकाय में सीमा कुमारी ने 364 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। देव कुमार ने 340 अंक तथा धृति कुमारी ने 322 अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया।
कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। स्कूल परिसर में सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
