रांची : झारखंड में साक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने राज्य भर में भारी चेतावनी जारी की है। अगले 13 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।



आज का अलर्ट (8 मई):
आज राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर शेष इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
9 और 10 मई को ‘ऑरेंज अलर्ट’:
अगले दो दिनों में खतरा और बढ़ सकता है। विशेष रूप से रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
कैसा रहेगा दिन का हाल?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूरे राज्य में 13 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन के वक्त उमस और गर्मी परेशान करेगी, लेकिन दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने के प्रबल आसार हैं।
