जमशेदपुर : मातृ दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘यात्रा’ द्वारा देवघर के चांदडीह स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग माताओं के बीच साड़ी वितरण किया गया तथा केक काटकर मातृ दिवस की खुशियां साझा की गईं।इस दौरान संस्था की ओर से भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माताओं के त्याग, समर्पण और उनके महत्व को याद करते हुए सम्मान प्रकट किया।



संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि समाज में मां को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है, लेकिन कई माताएं ऐसी भी हैं जो परिवार से दूर वृद्धाश्रम में जीवन बिताने को विवश हैं। ऐसे अवसरों पर उनके बीच पहुंचकर सम्मान और अपनापन देना समाज की जिम्मेदारी है। मौके पर बिष्टुपुर साइबर थाना प्रभारी राजन कुमार, समाजसेवी बाबू वीरेंद्र सिंह, अनिशा सिन्हा, चंदा सिंह, अंजली श्रीवास्तव, रेखा सिंह, रीता शर्मा, चिंटू सिंह, मधुमाला, रिंकी अग्रहरी, रेणु देवी, नंदिनी सामंत, रूमा देवी समेत यात्रा संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।



