जमशेदपुर : अशियाना हाउसिंग ने मदर्स डे की पूर्व संध्या पर द अल्कोर होटल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर (Alcor Hotel, Bistupur) जमशेदपुर में अपने वार्षिक ‘सुपरमॉम’ कार्यक्रम का भव्य फिनाले आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन माताओं का सम्मान करना था, जिन्होंने पूरे वर्ष सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।



कार्यक्रम के दौरान माताओं ने ‘सुपरमॉम’ थीम आधारित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रुप डांस, कविता पाठ, सिंगिंग एवं रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 60 माताओं ने भाग लिया। आदित्य सोसाइटी की रहने वाली नियति राय ‘सुपरमॉम’ विजेता रहीं, जबकि श्राबोनी पहरी (Shraboni Pahari) को ‘सुपर एक्टिव सुपरमॉम’ सम्मान से नवाजा गया। इस आयोजन में लगभग 300 निवासी सम्मिलित हुए।
अशियाना की विभिन्न सोसाइटियों में आयोजित सुपरमॉम कार्यक्रमों के प्रतिभागियों में से हर वर्ष एक ऑल इंडिया विनर का भी चयन किया जाता है। इस वर्ष जयपुर स्थित रंगोली गार्डन्स सोसाइटी की सल्लू वर्मा ने ऑल इंडिया सुपरमॉम का खिताब अपने नाम किया।
अशियाना सुपरमॉम पहल एक वर्षभर चलने वाला कार्यक्रम है, जो माताओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने और सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। पूरे वर्ष के दौरान प्रतिभागी क्रिएटिव वर्कशॉप्स, वेलनेस सेशन, फिटनेस चैलेंज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सीएसआर गतिविधियों में भाग लेते हैं, जिसके आधार पर उन्हें अंक दिए जाते हैं। मदर्स डे पर आयोजित होने वाला यह फिनाले सबसे सक्रिय और प्रेरणादायक सुपरमॉम्स को सम्मानित करता है।



