□ पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य व नशा मुक्ति पर काम करेगी संस्था



जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर-5 में रविवार शाम लौहनगरी सेना जमशेदपुर का गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से राम बिलास शर्मा को संगठन का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष राम बिलास शर्मा ने कहा कि लौहनगरी सेना शहर में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सफाई, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर मजदूरों का शहर है, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण कई मजदूरों के बच्चे आज भी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। संगठन ऐसे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए काम करेगा।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर भी चर्चा की गयी। कार्यक्रम में रोनित कुमार, प्रदीप शर्मा, कुलजीत सिंह, रितिक राज, रितिक कुमार, रजत कांति, विकास कुमार, अनुभव राज सिंह, प्रेम शर्मा, आदित्य शर्मा, आदर्श कुमार, अश्विनी पात्रो, अशोक प्रमाणिक, उत्तम घोष समेत कई सदस्य उपस्थित थे।



