धनबाद : धनबाद मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय जीतन रजवार के रूप में हुई है, जो गोविंदपुर थाना क्षेत्र के संग्रामडीह का निवासी था। उसे पत्नी की हत्या के आरोप में 16 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
धनबाद मंडल कारा के जेलर दिनेश वर्मा ने बताया कि जेल में बंद रहने के दौरान जीतन रजवार की तबीयत पहले भी बिगड़ी थी। वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा था, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए धनबाद सदर अस्पताल भेजा गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल लाया गया था।
जेल प्रशासन के अनुसार सोमवार देर रात उसकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने नियमानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जेल प्रशासन ने बताया कि कैदी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जेल के अंदर मेडिकल बोर्ड की बैठक भी की गई थी। जांच के दौरान उसमें मिर्गी जैसी बीमारी के लक्षण पाए गए थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
गौरतलब है कि 16 मई को जीतन रजवार की पत्नी संजोती देवी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामले में संजोती के पिता नरेश रजवार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद गोविंदपुर पुलिस ने जीतन रजवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बताया जा रहा है कि जीतन और संजोती की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी और उनका एक चार वर्षीय पुत्र भी है। संजोती बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के अमलाटांड़ की रहने वाली थीं।