वडोदरा : IndiGo की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 657 में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वडोदरा एयरपोर्ट पर विमान के अंदर अचानक बिजली और एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद हो जाने से करीब 160 यात्री लगभग आधे घंटे तक अंधेरे और घुटन के बीच फंसे रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
जानकारी के अनुसार फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी में थी, तभी अचानक विमान की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इसके बाद विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी बंद हो गया, जिससे अंदर बैठे यात्रियों को गर्मी और घुटन का सामना करना पड़ा। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई।
मोबाइल टॉर्च के सहारे बैठे रहे यात्री……
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान के अंदर काफी देर तक अंधेरा बना रहा और यात्री मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर बैठे रहे। वायरल वीडियो में यात्री पसीने से परेशान नजर आ रहे हैं तथा एयरलाइन कर्मचारियों से जानकारी मांगते दिखाई दे रहे हैं।
कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन की ओर से लंबे समय तक कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई, जिससे लोगों में बेचैनी और नाराजगी बढ़ गई।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल…..
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने बैकअप सिस्टम की विफलता पर चिंता जताई और इसे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया। कुछ लोगों ने मामले की जांच की मांग भी की है।
एयरलाइन की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार……
घटना को लेकर अभी तक इंडिगो की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से बिजली बाधित हुई थी। घटना के बाद एयर ट्रैवल सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।