जमशेदपुर : जनजाति सुरक्षा मंच के कोल्हान प्रभारी सुरा बिरुली के नेतृत्व में गुरुवार को टाटानगर स्टेशन से एक प्रतिनिधिमंडल आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले भव्य “जनजाति सांस्कृतिक समागम” कार्यक्रम में शामिल होगा. जानकारी के अनुसार, कोल्हान क्षेत्र के जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां से लगभग 600 लोग तथा पूरे झारखंड से करीब 5 हजार प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देशभर की 500 से अधिक जनजातियों के लगभग डेढ़ लाख प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय महिला-पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ दिल्ली में भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकालेंगे। यह शोभायात्रा दिल्ली के पांच अलग-अलग स्थानों से प्रारंभ होकर लाल किला मैदान पहुंचेगी। वहां आयोजित विशाल जनसभा को भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah संबोधित करेंगे. जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को स्मरण करना, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।मंच की ओर से धर्मांतरण पर रोक लगाने, जनजातीय धर्म-संस्कृति की रक्षा करने, धर्मांतरित जनजातीय लोगों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटाने तथा अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव, सरकारी नौकरी एवं शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई. इस अवसर पर सिकंदर हेम्ब्रोम, बाबूराम लागुरी, प्रमोदनाथ, प्रदीप, सतनाम, बुधराम सिरका, विरजलाल लागुरी, सुभाष तिरिया, दुर्गा बोदरा, जितेंद्र जगरनाथ दिग्गी, राजेंद्र हेम्ब्रोम, शकुंतला गुइया, पुतकार गुइया एवं सचिन तिरिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।