नई दिल्ली : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार, 25 मई 2026 को लगातार चौथी बार बढ़ोतरी कर दी गई। राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना और अन्य बड़े शहरों में ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। नई दरें सोमवार सुबह 6 बजे से लागू हो गईं। इस बार कई शहरों में पेट्रोल करीब ₹3 प्रति लीटर तक महंगा हुआ है, जबकि डीजल की कीमतों में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।



दिल्ली में पेट्रोल ₹102 के पार…..
नई दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर महंगा होकर ₹102.12 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल ₹2.71 की बढ़ोतरी के साथ ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव…..
मुंबई : पेट्रोल ₹111.21, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर
कोलकाता : पेट्रोल ₹113.47, डीजल ₹99.82 प्रति लीटर
चेन्नई : पेट्रोल ₹107.77, डीजल ₹99.55 प्रति लीटर
बेंगलुरु : पेट्रोल ₹110.61, डीजल ₹98.54 प्रति लीटर
नोएडा : पेट्रोल ₹101.92, डीजल ₹95.37 प्रति लीटर
गुरुग्राम : पेट्रोल ₹102.69, डीजल ₹95.36 प्रति लीटर
चंडीगढ़ : पेट्रोल ₹101.54, डीजल ₹89.47 प्रति लीटर
लखनऊ : पेट्रोल ₹101.89, डीजल ₹95.36 प्रति लीटर
पटना : पेट्रोल ₹113.54, डीजल ₹99.54 प्रति लीटर
दो हफ्तों में चौथी बार बढ़े दाम…..
पिछले दो सप्ताह के भीतर यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है।
15 मई को करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी।
19 मई को फिर दाम बढ़ाए गए।
23 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई।
अब 25 मई को एक बार फिर नई बढ़ोतरी लागू कर दी गई।
बताया जा रहा है कि 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर अब आम लोगों के घरेलू बजट, परिवहन खर्च और बाजार की महंगाई पर भी साफ दिखाई देने लगा है।



