जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीमाटी रोड स्थित गाढ़ाबासा चौक के समीप सोमवार रात करीब 10.45 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारी लेकर जा रहा एक ऑटो तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ऑटो चालक समेत उसमें सवार चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है,



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाढ़ाबासा चौक के समीप एक ट्रेलर सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान ऑटो चालक तेज गति में वाहन निकालने के प्रयास में “कैची मारने” के चक्कर में सीधे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और गोलमुरी पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया. और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. आगे गोलमुरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



