Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : साकची जुबली पार्क स्थित जमशेद जी टाटा मूर्ति के समझ युवा संगठन मुखी समाज यूथ कमिटी जमशेदपुर की ओर से आगामी 4 फरवरी 2024 दिन रविवार को दोपहर 3: 00 बजे बिष्टुपुर स्थित गोपाल और रीगल मैदान में पहली बार जमशेदपुर स्तरीय मुखी समाज यूथ फेस्टिवल शाह मिलन समारोह 2024 का आगाज होने जा रहा है इसकी तैयारी को लेकर एक विशेष कार्यकर्म का युवा समाजसेवी शंभू मुखी एवं मुखी समाज युवा समिति अध्यक्ष देवेन मुखी, मुखी समाज युवा समिति संयोजक आशीष मुखी, धनराज मुखी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कई वर्षों से यह…
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर एवं जूलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को दलमा हाईटेक नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की खेती की पद्धति के बारे में जानकारी ली. इनमें से होर्टिकल्चर विभाग (फूलों में गुलाब की अनेक किस्म एवम् उनकी मूल्यो),एग्रोनॉमि (टमाटर की अनेक किस्म),पशुपालन, मतस्य पालन, मशरूम पालन (उनके प्रकार,पोषण एवं स्वास्थ संबंधी) टपक सिंचाई, मुर्गी पालन एवम् विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक प्रकार से खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की.छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसान अत्याधुनिक तरीके से खेती अपनाकर पौधे एवं उनकी गुणवत्ता बढ़ाकर कम लागत के साथ…
जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष बनने के पश्चात मंगलवार को पहली बार साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुधांशु ओझा का पुष्पगुच्छ, फूलमाला, अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान पार्टी के वरीय नेताओं के संग विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आये बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। वहीं, स्वागत से अभिभूत जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी नेताओं…
Double Murder in Poreyahat: चतरा उत्क्रमित विद्यालय में क्लास चल रही थी। तभी तीनों शिक्षकों ने लाइब्रेरी में प्रवेश किया और अंदर से बंद कर दिया। उसके बाद गोली चलने की आवाज आई। गोड्डा। Double Murder in Poreyahat: सबकुछ सामान्य था पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के चतरा उच्च विद्यालय में कक्षाएं भी रोज की तरह चल रही थीं। बच्चे अपनी पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक धांय-धांय। गोलियां तड़तड़ा उठी थीं। गोलियां चलने की आवाज स्कूल की लाइब्रेरी से आई थी। गोलियों की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। पुलिस व लोगों ने अंदर जाकर देखा तो एक शिक्षक व एक शिक्षिका…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की RANCHI : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज पुण्यतिथि है। आज हम सभी लोग यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा…
मुख्यमंत्री Hemant Soren पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की तलवार लटक रही है। ईडी ने सोमवार को दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की और उनकी BMW कार को जब्त कर लिया। RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की तलवार लटक रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सोरेन की दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की और उनकी BMW कार को जब्त कर लिया। इस दौरान हेमंत सोरेन वहां मौजूद नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक, ईडी को Hemant Soren के करीबियों से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। एयरपोर्ट पर भी ED की टीम…
जमशेदपुर: श्री त्रिकालदर्शी सेवा समिति द्वारा आगामी 5 फरवरी से 9 फरवरी तक होने वाले शिव महापुराण कथा कार्य प्रगति जोड़ों पर है। आपको बता दे की आगामी 5 फरवरी से 9 फरवरी तक अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी के द्वारा होना तय हुआ है जिसकी पंडाल की तैयारी जोड़ों पर है। वही कमेटी के पदाधिकारीयो ने बताया कि हमारे सभी धर्म प्रेमियों का भरपूर साथ मिल रहा है इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे,, संस्था के अध्यक्ष रंजीत वर्मा, संगीता वर्मा, बिजेंद्र सिंह, शुशांत शेखर, विनोद गुप्ता, चिंटू सिंह राजपूत, जय कुमार पारीक, टाटा संदीप, श्रीकांत…
JAMSHEDPUR : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरला समाजम स्कूल के पास एक ब्लू रंग की मारूति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार बीच में लगे लोहे के रेलिंग से टकरा गया. जिससे की कार के दाहिने साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वो तो गनीमत था की कोई बाद हादसा नहीं हुआ. खबर मिलने पर पुलिस पहुंच पूरे मामले की जांच में जुट गई है। देखें कुछ तस्वीरें.. वीडियो…. https://youtu.be/SMEeMr3sTl0?si=RRX5uxEtYpDR7EPO
रांची : बिहार के बाद अब झारखंड में भी राजनीतिक संकट गहरा रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. नई दिल्ली के दौरे पर पहुंचे हेमंत सोरेन को झारखंड भवन में ही इडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने घेर लिया है. बताया जाता है कि उनका ड्राइवर को भी रोक लिया गया है और झारखंड भवन नई दिल्ली में सभी कर्मचारियों का मोबाइल भी ले लिया गया है. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां है इसका पता नहीं चल पा रहा. इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सभी विधायकों को रांची में ही रहने को हिदायत दे…
जमशेदपुर : सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली से रहस्यमयी तरीके से गायब होने के बीच तरह- तरह के शंकाओं के बाद राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। राजधानी रांची में जहां राज्य के अलग अलग जिलों से झामुमो समर्थकों का जुटान हुआ है वहीं जमशेदपुर में झामुमो नेता एनएच पर धरने पर बैठ गए हैं. जिससे लंबी दूरी की गाड़ियां जहां- तहां जाम में फसी हैं. उधर राजधानी रांची में सत्ताधारी दलों के मंत्री और विधायक पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री आवास, गवर्नर हाउस, बीजेपी मुख्यालय, ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा…