Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जामताड़ा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय धेनुकडीह में सोमवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शांतिमय माजी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भावनाओं से सराबोर हो उठा। लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा देने वाले शांतिमय माजी को सम्मानित करते हुए शिक्षकों, विद्यार्थियों और उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। बच्चों ने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से अपने प्रिय प्रधानाध्यापक के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस दौरान कई विद्यार्थियों…
खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में बीती रात हथियारबंद उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। उग्रवादियों के एक दस्ते ने निर्माण कार्य साइट पर हमला बोलकर न केवल मशीनरी को आग के हवाले कर दिया, बल्कि कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। मशीन में आग और दहशत का माहौल मिली जानकारी के अनुसार, उग्रवादी देर रात निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां खड़ी मशीनों को निशाना बनाया। उग्रवादियों ने एक मशीन में आग लगा दी, हालांकि समय रहते सूचना मिलने और परिस्थितियों के कारण मशीन आंशिक रूप से ही जल पाई है। हमले के दौरान उग्रवादियों…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु) के नेतृत्व में महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026’ के तहत प्रस्तावित महिला आरक्षण बिल को रोककर देश की मातृ शक्ति के साथ अन्याय किया है। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ कदम बताते हुए कड़ी आलोचना की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने…
जमशेदपुर : इंटक के अगुआई एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के मेजबानी में एक मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण से एक विशाल मजदूर एकता रैली निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न यूनियनों के मजदूर नेता , इंटक के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं समेत भारी तादाद में इंटक समर्थन रैली में भाग लेंगे। रैली का शुभारंभ टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण से एक मई को प्रातः 8 :30 बजे होगी। जिसे लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के…
जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरगी बांध (Bargi Dam) में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी और उग्र लहरों की चपेट में आने से पर्यटकों से भरा एक क्रूज असंतुलित होकर पानी में डूब गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 15 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। हादसे का मुख्य कारण प्रत्यक्षदर्शियों और प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी चलने लगी। आंधी की वजह से बांध के जलाशय में ऊंची लहरें…
नई दिल्ली : ICICI Bank ने अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाते हुए नई बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सर्विस लॉन्च की है। अब यूजर्स ₹5,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन बिना PIN डाले कर सकेंगे। यह सुविधा बैंक के iMobile Pay ऐप के जरिए उपलब्ध होगी, जहां ग्राहक फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन का उपयोग करके भुगतान को अधिकृत कर पाएंगे। बैंक के अनुसार, इस नई सर्विस से छोटे ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएंगे। हालांकि ₹5,000 से अधिक के भुगतान के लिए ग्राहकों को पहले की तरह UPI PIN दर्ज करना अनिवार्य रहेगा। यह कदम…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर में “पॉश अधिनियम 2013 एवं कार्यस्थल नैतिकता” विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को कार्यस्थल की सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों और नैतिक आचरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा किया गया था। इसमें पॉश अधिनियम 2013 की जानकारी के साथ कार्यस्थल पर अधिकार और कर्तव्य, यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत प्रक्रिया तथा पेशेवर व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर…
राॅंची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के चेयरमैन को तत्काल हटाने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया में मरांडी ने कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा में सामने आई गंभीर खामियों का जिक्र करते हुए पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर…
ओडिशा : केओंझार जिले से सामने आई यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है. सिस्टम की सख्ती और कागजी नियमों के आगे एक गरीब आदिवासी की बेबसी इस कदर उजागर हुई कि उसे अपनी मृत बहन का कंकाल ही “सबूत” बनाकर बैंक तक लाना पड़ा. सिर्फ ₹19,300 के लिए भाई ने वो कदम उठाया, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया. यह मामला केओंझार जिले के पटना ब्लॉक के मल्लीपासि इलाके का है. यहां स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अपनी बहन के कंकाल को कंधे पर उठाकर बैंक पहुंचा.…
धनबाद : झारखंड हाइकोर्ट ने पुलिस महकमे में ‘प्रशासनिक दृष्टिकोण के नाम पर होने वाले अनियमित स्थानांतरणों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है. जस्टिस न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने W.P (S) No. 1781 of 2025 की सुनवाई करते हुए धनबाद जिला बल से स्थानांतरित किए गए 54 पुलिसकर्मियों के पक्ष में फैसला दिया है. क्या है पूरा मामला? यह विवाद तब शुरू हुआ जब तत्कालीन एसएसपी धनबाद और तत्कालीन डीजीपी द्वारा 54 पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण’ का हवाला देते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया था. पुलिसकर्मियों का आरोप था कि…