Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जेम्को आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी की बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य करनदीप सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ गुरुवार को सांसद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विद्यालय परिवार और स्थानीय निवासियों ने स्कूल में भवन के अभाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की कमी जैसे गंभीर मुद्दों की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में मात्र 3 क्लासरूम उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। पर्याप्त कमरों के अभाव में विद्यालय का स्तर ‘उच्च’ से घटकर…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसतुलिया नदी में अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा गोरखधंधा दिन के उजाले में खुलेआम चल रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बड़े पैमाने पर नदी से बालू की निकासी की जा रही है। ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के जरिए बिना किसी डर के बालू को ढोया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आज गोविंदपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में जन-कल्याणकारी विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क निर्माण, और सामुदायिक भवनों के विकास को गति दी जाएगी। प्रमुख योजनाओं पर एक नज़र…. शिलान्यास की गई सूची के अनुसार, करोड़ों की लागत से कई महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: सड़क और नाली निर्माण: गदरा पंचायत के ड्राइवर कॉलोनी, छोटा गोविंदपुर के अमलतास रोड,भोला बगान और यशोदानगर के मारुति नंदन पथ में पीसीसी सड़क और कमरों का निर्माण…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीन कमेटी मेंबरों का चुनाव प्रक्रिया के लिए पिछले कमिटी मीटिंग में चुनाव संचालन समिति का गठन एवं कार्यभार सर्व समिति से दिया गया था। आज चुनाव संचालन समिति के प्रमुख चितानंद खंडाई के द्वारा चुनाव कार्यक्रम का घोषणा किया गया जिसमें तीनों क्षेत्र के चुनाव संपन्न प्रत्याशी के उम्मीदवारी फॉर्म 13/4/2026 को वितरित किया जाएगा एवं 17/4/2026 को मतदान का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। मतदान समाप्ति होने के बाद मतगणना का कार्यक्रम एवं उम्मीदवारों की विजई की घोषणा की जाएगी!
जमशेदपुर : खेल प्रतिभा में सफलता का परचम लहराते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कुल ग्यारह छात्रों का चयन रांची में आयोजित हो रही 4वीं ईस्ट जोन पिकल बॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता राजधानी रांची में 10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगी। श्रीनाथ विश्वविद्यालय की ओर से मुस्कान कुमारी अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में चयनित हुई है। वहीं रवि कुमार और मयंक आदर्श पुरुष युगल वर्ग में शामिल किए गए हैं। पुरुष एकल वर्ग में शिव नारायण कुमार, सोनू कुमार और विवेक कुमार का चयन हुआ है। श्रीनाथ कॉलेज…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान उत्तर प्रदेश जिला बुलंदशहर के बाराबस्ती अपने पैतृक गांव चंदियाना के लिए रवाना हुए। अंसार खान ने बताया अपनी भतीजी और अपने कई रिश्तेदारों की शादियों में शरीक होना है। इसलिए 10/4/26 से लेकर 20/4/26 तक तक कांग्रेस पार्टी के किसी भी प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगें। इंशाल्लाह जमशेदपुर वापस आने पर अपने कार्य में लग जाएंगे।
जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में लाइफलाइन नर्सिंग होम के कर्मचारी सुदीप रॉय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का विवरण : जानकारी के अनुसार, सुदीप रॉय ड्यूटी पर जा रहे थे या किसी कार्य से गोलचक्कर के पास से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुदीप रॉय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस की कार्रवाई : स्थानीय लोगों की सूचना…
जमुई : बिहार के जमुई जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ नशे की लत में अंधे एक दामाद ने अपने ही ससुर को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दामाद अपनी ससुराल आया हुआ था। नशे का आदी होने के कारण उसने वहां शराब की मांग की। जब उसे शराब नहीं मिली, तो उसने अपने ससुर पर पैसों के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। ससुर ने जब पैसे देने से साफ़ इनकार…
जमशेदपुर : लौहनगरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बुधवार को यहाँ डिमना लेक के रेडियल गेट के समीप वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस आकस्मिक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार : अचानक बदले मौसम के बीच तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में वह युवक आ गया। बिजली की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम…
धनबाद : सांसद ढुलू महतो एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। मामला 6 अप्रैल का है, जब धनबाद-एलटीटी (LTT) एक्सप्रेस के शुभारंभ के दौरान सांसद अपने समर्थकों के साथ ट्रेन की महिला बोगी में सवार होकर यात्रा करते नजर आए। पूरा मामला : सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और फिर स्वयं समर्थकों के साथ महिला कोच के अंदर बैठ गए।उन्होंने धनबाद स्टेशन से कतरास तक का सफर इसी कोच में तय किया। रेलवे के नियमों के अनुसार महिला कोच में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है, लेकिन कोच के अंदर पुरुष समर्थकों की भारी भीड़…