Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक अभय सिंह के निर्देश पर तुलसी भवन बिस्टुपुर मे किया गया. बैठक का नेतृत्व केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया एवं मंच संचालन महासचिव प्रवीण सेठी ने किया महत्वपूर्ण बैठक में जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कोर ग्रुप के सभी सदस्य शामिल हुए एवं अपना-अपना विचार रखे केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी कहा, कि जमशेदपुर के युवा वर्ग को रामनवमी महोत्सव मे अग्रिम भूमिका निभाने की जरूरत है। केन्द्रीय समिति के संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल जी ने कहा कि सोनारी मे विसर्जन देर रात…

Read More

जमशेदपुर: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (AIDSO) पूर्वी सिंहभूम जिला एक्टिविस्ट्स की बैठक प्रदेश अध्यक्ष समर महतो की उपस्थिति में मानगो स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जिले में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 से 31 मार्च तक शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और मोहल्लों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और छात्रों को शहीदों के विचारों से अवगत कराया जाएगा। जिला सचिव…

Read More

जमशेदपुर : पूरे देश में सोमवार को होलिका दहन मनाया जाएगा। शहर में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न मोहल्लों और गांवों में डांडा रोपण के साथ पूजा-अर्चना की शुरुआत हो चुकी है। साकची स्थित आमबगान मैदान में मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डांडा रोपण के साथ विधिवत पूजन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य यजमान के रूप में पुनित काउंटिया उपस्थित रहे। पूजन कार्य पंडित बसंत जोशी, पुरुषोत्तम जोशी, दीपक जोशी और रवि जोशी की देखरेख में संपन्न हुआ।गोबर के कंडों से होती है होलिका दहन की परंपरा….. जहां एक…

Read More

जमशेदपुर : शहर की युवा सामाजिक संस्था वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी ने इस वर्ष होली का पर्व जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में रहने वाले सैकड़ों स्लम बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के बीच रंग, अबीर, पिचकारी और मिठाइयों का वितरण कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।कार्यक्रम के दौरान बस्ती में उत्साह और आनंद का माहौल देखने को मिला। बच्चों के साथ-साथ बस्ती के बुजुर्ग भी रंगों के इस उत्सव में शामिल हुए और जमकर होली खेली। संस्था के इस पहल ने जरूरतमंद बच्चों के लिए त्योहार को यादगार बना दिया। संस्था के सदस्यों…

Read More

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक पार्क के पास रहने वाले 20 वर्षीय छात्र आर्यन राज ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। सुबह उनके पिता वीरेंद्र कुमार सिंह ने आर्यन को घर में अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार आर्यन ने 12वीं की पढ़ाई टेल्को स्थित…

Read More

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में साकची नगर अंतर्गत भव्य सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सनातनी हिंदुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक समरसता और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। विशेष रूप से महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही, जिससे महिला सशक्तिकरण का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।मुख्य वक्ता जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म की रक्षा में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने समाज को सतर्क रहने…

Read More

जमशेदपुर : मानगो की सम्मानित जनता के आशीर्वाद, विश्वास और अपार समर्थन से मेयर पद पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपरांत आज मानगो की सड़कों पर अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखने को मिला। नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता आभार यात्रा में शामिल हुए, डिमना अविनाश नगर से निकलने वाले भव्य विजय जुलुस सह आभार यात्रा का नेतृत्व उपेंद्र सिंह मस्तान ने किया जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह समेत हजारों की संख्या में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मानगो क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और “सुधा बन्ना जिंदाबाद…

Read More

लोकतंत्र सवेरा : सीआईएसएफ ने अपने बल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीनियर कांस्टेबलों के लिए एक विशिष्ट इंसिग्निया (चिन्ह) की शुरुआत की है। इस कदम का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति उनकी दीर्घकालिक, अनुशासित और समर्पित सेवा के अनुभव को सम्मानित एवं मान्यता प्रदान करना है। नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में एक औपचारिक आदेश जारी कर 32545 कांस्टेबलों को यह इंसिग्निया धारण करने के लिए अधिकृत किया गया है।

Read More

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। पार्टी ने ईडी द्वारा पेश किए गए टीवी और फ्रिज के ₹29,000 के बिलों को “ब्रह्मास्त्र” बताते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए। यह बयान अरविंद केजरीवाल को क्लीन चिट मिलने के बाद आया है, जिसके चलते केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।

Read More

चाईबासा : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में एक और जवान घायल हो गया है। यह घटना सारंडा वन क्षेत्र के मारंगपोंगा जंक्शन स्थित घने जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान रविवार सुबह माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से हुई। इसमें सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट से उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। घटना के बाद…

Read More