Author: LOKTANTRA SAVERA

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। रांची के चर्चित निजी अस्पताल सेंटविटा (Centivita Hospital) पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। झारखंड विधानसभा में कार्यरत कनीय सचिवालय सहायक अंजना तिवारी (36 वर्ष) की गॉलब्लैडर के एक सामान्य ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित विधानसभा कर्मियों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया है। 🔹 सामान्य ऑपरेशन के लिए खुद चलकर आई थीं अस्पताल परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अंजना तिवारी को…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रिको हेल्थ क्लब द्वारा आयोजित 14वें समर कैंप का सोमवार को बेहद उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ भव्य समापन हो गया। पिछले 13 वर्षों की शानदार परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कैंप में बच्चों और अभिभावकों का भारी हुजूम देखने को मिला। 11 मई से 25 मई तक चले इस 15 दिवसीय विशेष कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क (फ्री) था। सीनियर कोचों की देखरेख में चमके भावी खिलाड़ी इस समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद से लेकर रचनात्मक गतिविधियों का…

Read More

मुरी : आज बिसिरिया गाँव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर झारखंड मोड़ में बैनर और कट आउट के साथ धरना प्रदर्शन किया, फिर वहाँ से बैनर तले नारा लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय में पहुंचे और सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि सड़क जर्जर होने के कारण बिसिरिया गाँव के एक आदमी का गिरने से मौत हो गया। मौत को लेकर भी गाँव वालों का पहले से ही गुस्सा था। वर्षा के दिन विसिरिया गाँव काफी कीचड़ हो जाता है। काफी वर्षों से झेल रहे हैं। रिपोर्ट : रिंकी कुमारी 

Read More

जमशेदपुर : टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया ने कहा कि हम सब अपने खान-पान और जीवन शैली सुधार कर अनेक रोगों से बच सकते हैं। उन्होंने डायबिटीज, थाइरॉएड और कैंसर जैसे घातक रोगों से बचने के अनेकों उपाय सुझाए। शिविर का संचालन पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। शिविर के सफल आयोजन में उत्पल महापात्र, अमित महापात्र, आरती सिन्हा, मुख्तार सिंह, शिवप्रसाद सिंह, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार झा एवं अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय और गुजरात की आमधनी के सहयोग से मंगलवार को मेगा अप्रेंटिसशिप सह जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में विभिन्न राज्यों और संस्थानों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। जॉब फेयर में 850 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान 260 से अधिक उम्मीदवारों को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि 85 विद्यार्थियों को एक से अधिक कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त…

Read More

सड़कों पर फर्राटा भरने वाले खटारा वाहनों पर गिरेगी गाज, जिला प्रशासन हुआ सख्त ​ब्यूरो रिपोर्ट, लोकतंत्र सवेरा जमशेदपुर : बढ़ते प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त (DC) ने जिले में 15 साल से अधिक पुराने व्यावसायिक और निजी वाहनों के परिचालन पर पूर्णतः रोक लगाने का सख्त निर्देश जारी किया है। उपायुक्त के इस आदेश के बाद परिवहन विभाग और ट्रेफिक पुलिस पूरी तरह से रेस हो गई है। ​चलाया जाएगा विशेष जांच अभियान ​उपायुक्त ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि प्रदूषण फैलाने वाले…

Read More

झारखंड : धनबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के बड़बाद जंगल मेन रोड के पास से 400 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 37 वर्षीय ललन कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सवारी ऑटोरिक्शा और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में…

Read More

पटना : बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और दरिंदगी की कोशिश के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पप्पू यादव ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि यदि सरकार हमारी बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो सरकार को “हर पिता को हथियार का लाइसेंस दे देना चाहिए” ताकि वे खुद अपनी बेटियों की रक्षा कर सकें। सांसद ने अपराधियों के खिलाफ तुरंत…

Read More

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद अवैध घुसपैठियों और कानून-व्यवस्था को लेकर अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर राज्य सरकार ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ (पहचान करो, हटाओ और देश से निकालो) की नीति पर काम शुरू कर दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में ‘होल्डिंग सेंटर’ (हिरासत केंद्र) बनाए जाएंगे, जहां अवैध प्रवासियों को डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने तक रखा जाएगा। खबर की मुख्य बातें  जिलों में जगह चिन्हित…

Read More

कोडरमा : सतगांवां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौरी गांव में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी विवाद और हंगामे में बदल गई। पचौरी गांव की काजल कुमारी और इटाय गांव निवासी रोशन कुमार के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला भी जारी था। बताया जा रहा है कि 21 मई की रात रोशन काजल से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया। मामला गांव में फैलते ही ग्रामीणों ने तत्काल दोनों की शादी कराने का निर्णय…

Read More