Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : युवाओं में बढ़ती तेज एवं असुरक्षित ड्राइविंग तथा सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखते हुए EYA Foundation Jamshedpur द्वारा बुधवार को बिष्टुपुर स्थित क्लब हाउस, क्यू रोड में 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं शहरवासियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिसमें कुल 270 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू चौधरी), ऑफिस बेयरर्स संजीव तिवारी, नितेश राज, अजय चौधरी, अमोद दुबे एवं राजीव चौधरी, तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एच एस सैनी सेवानिवृत्त होने पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा विदाई समारोह आयोजित की गई। यूनियन कार्यालय में श्री सैनी को शॉल , पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह , यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए एच सैनी के कुशल व्यक्तित्व को सराहा तथा एक सैनी को एक सफल लीडर बताया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गाईं जमीन मामले में बुधवार को रांची की विशेष PMLA अदालत ने आरोप गठित कर दिए। मामला बड़गाईं अंचल की करीब 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। आरोप गठन के साथ ही मामले में अब ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया है कि जमीन के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर, फर्जी दस्तावेज और सरकारी अभिलेखों में बदलाव के जरिए जमीन के अवैध अधिग्रहण से जुड़ी गतिविधियां हुईं और इस प्रक्रिया में मनी लॉन्ड्रिंग का पहलू सामने आया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन…
गम्हरिया। श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई की ओर से बुधवार को गम्हरिया के जगन्नाथपुर में “प्रोजेक्ट सहेली” के तहत स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना, व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा मासिक धर्म को लेकर समाज में मौजूद मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यक्रम के दौरान श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से मासिक धर्म चक्र, इस दौरान महिलाओं और किशोरियों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों तथा सामाजिक संकोच जैसे विषयों को…
जमशेदपुर। कथित 750 करोड़ रुपये के GST घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह जमशेदपुर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ED की टीम ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के बिष्टुपुर स्थित आवास के अलावा आदित्यपुर और गम्हरिया स्थित ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया। बताया जा रहा है कि ED की टीम इन ठिकानों पर वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, कारोबारी कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। जांच का केंद्र कथित तौर पर फर्जी कंपनियों के माध्यम से इनपुट टैक्स…
पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना और बेगूसराय में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पटना के ADM (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी से जुड़े चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार करीब 70 से 80 लाख रुपये नकद, लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और बड़ी संख्या में महंगी घड़ियां बरामद होने की जानकारी सामने आई है। कुछ रिपोर्टों में 48 लग्जरी घड़ियों, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है, का उल्लेख है। निगरानी…
जमशेदपुर। डोभो पुल के पास पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर डोभो पुल के समीप जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा और नकद राशि बरामद की गई। बरामद गांजे को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में लागू नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। अदालत ने बीआइटी मेसरा को विशेषज्ञ समिति गठित कर नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले की जांच करने और यह बताने को कहा है कि परीक्षा में लागू किया गया फॉर्मूला सही है या नहीं। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। इसके बाद बीआइटी मेसरा को मामले में प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया गया। बीआइटी मेसरा के अधिवक्ता ने अदालत का नोटिस प्राप्त कर लिया है।…
मदुरै : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को अपनी चुनावी घोषणा को अमल में लाते हुए नवजात बच्चों के लिए ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना की शुरुआत की। तमिल भाषा के इस नाम का अर्थ है—‘मामा की ओर से सोने की अंगूठी’। मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने नवजात बच्चों को गोद में लिया और पात्र बच्चों को 22 कैरेट सोने की एक-एक ग्राम की अंगूठियां वितरित कीं। योजना का उद्देश्य पात्र नवजात बच्चों के परिवारों को सरकार की ओर से प्रतीकात्मक उपहार प्रदान करना है। योजना की शुरुआत के…
जमशेदपुर। शहर में सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मरीन ड्राइव में तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए हाई स्पीड इंटरसेप्टर लगाया गया है। यह डिवाइस निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलने वाले वाहनों की पहचान करने में मदद करेगा। ओवरस्पीडिंग करते पाए जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस की इस पहल का उद्देश्य मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है।…