Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान के पास दया अस्पताल में एक अत्याधुनिक आईसीयू का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस आईसीयू का उद्घाटन राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। नव निर्मित आईसीयू परिसर सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक भी मौजूद थे। सभी डॉक्टरों ने नए आईसीयू सिस्टम…
यह केवल पत्थर की मूर्ति नहीं बल्कि शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष के संकल्प की मूर्ति है- देवेन्द्र नाथ महतो बाबा साहेब अंबेडकर जी की विचारधारा ही सच्ची शक्ति है – देवेन्द्र नाथ महतो मुरी : सम्पूर्ण देश भर में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पूरे धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर राहे चौक में अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा अनावरण की गई, इससे पूर्व गोमदा मोड़ में शहीद भगत सिंह और कॉमरेड खुदीराम मुंडा जी को माल्यार्पण कर…
मुरी : लोदमु में ग्रामीण नदी से स्नान कर आग की अंगीठी पर नंगे पांव पार कर आस्था के प्रति श्रध्दा व्यक्त किया। भगवान् शिव से आने वाले संकट एवं विपत्ति हरण करने की कामना की। परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। इसमें महिला व पुरुष दोनों शामिल हुए। आग पर नंगे पांव चलना शरीर में सिहरन पैदा होती है। साल में होने वाला यह पर्व में पुरा गाँव के लोग रहते हैं। रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
मुरी : सिल्ली प्रखंड के साहेदा गाँव में पूरी रात जम कर हब्बा डब्बा चला। मेले जैसा महौल था। जिसका आयोजन वहाँ के कमिटी के लोगों ने किया। हलांकि पुरी रात छौ नृत्य भी हुआ। दुसरे दिन सुबह यानि आज गाँव के लोग (फुकुंदी)आग पर नंगे पांव चल कर पुजा पाठ किया।शिव मंदिर में पूजा को लेकर श्रध्लुओं की भीड़ रही। इन सब को करने के लिए छौ नृत्य का आयोजन किया गया । साथ में बड़े पैमाने पर जुआ खेल भी चला। बीती रात लाखों का दान दावं पर लगा।बीच बीच में जुआ खेल के बीच दाव को लेकर…
मुरी : केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में युवाओं के लिए 31 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी (मीडिया एवं एंटरटेनमेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को कैमरा संचालन, लाइटिंग, वीडियो शूटिंग, एडिटिंग तथा मीडिया क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों के प्रति दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कैमरा की तकनीकी जानकारी (ISO, Aperture, Shutter), फोटो व वीडियो शूटिंग की आधुनिक तकनीक, एडिटिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग, इवेंट एवं वेडिंग शूट, डॉक्यूमेंट्री निर्माण तथा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष…
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवार के लोग नेपाली नववर्ष समारोह कार्यक्रम धुम-धाम के साथ मनाया। सर्वप्रथम समाज के लोग समिति परिसर स्थित श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में सपरिवार पुजा-पाठ किए एवं परिवार, समाज , देश में सुख- शांति के लिए ईश्वर से वरदान मांगा और सभी लोगों ने एक- दुसरे को नये साल की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर पूर्व की विधायक माननीय श्रीमति पूर्णिमा साहु, समाज सेवी विकास सिंह, टी के राय, उमेश गुरूंग एवं समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दमाई, परिषद चेयरमैन गोपाल सिंह थापा ने भारतीय…
रांची : केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सहायक महानिरीक्षक श्री शक्तिपाल सिंह शेखावत ने 13 अप्रैल 2026 को पूर्वी खण्ड मुख्यालय, राँची में अपना सफलतापूर्वक दो वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय, गुवाहाटी के लिए स्थानांतरण पर प्रस्थान किया। उनकी विदाई के साथ ही पूर्वी खण्ड मुख्यालय में एक ऐसा शून्य स्थान उत्पन्न हो गया है, जिसकी भरपाई भविष्य में आसान नहीं होगी। मार्च 2024 में डीएसपी दुर्गापुर इकाई से राँची मुख्यालय में ज्वाइन करने वाले श्री शेखावत ने अपने कार्यकाल के दौरान जिस समर्पण, नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता का परिचय दिया, उसने न केवल केऔसुब बल्कि…
जमशेदपुर : खालसा सृजना दिवस बैसाखी के अवसर पर आज भाजपा नेता सह सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने रक्तदान किया . प्रधान सुरिंदर सिंह ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा रक्तदान उपरांत स्मृतिचिन्ह एव रक्त केंद्र का सरकारी प्रमाण पत्र प्रदान किया. भाजपा नेता सह सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए आज 28वी बार रक्तदान किया, MGM मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार जी ने भी MGM अस्पताल आने का आमंत्रण दिया और कार्यशैली देखने को कहा साथ ही उन्होंने बताया कि हम मरीजों को बेहतर इलाज के लिए…
मुरी : झारखंड में नियुक्ति गड़बड़ी का मामला फिर सामने आया । लंबे समय बाद झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन हुआ किंतु परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक का मामला सामने आया है । मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो मामले को लेकर जेएसएससी कार्यालय पहुंचा । मौके पर उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 विज्ञापन संख्या 06/2023 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया गया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण परीक्षा के ठीक एक दिन पहले 11 अप्रैल 2026 के रात्रि को ही विभिन्न सोशल मीडिया, ह्वाट्सऐप ग्रुप…
जमशेदपुर : जनसेना पार्टी की झारखंड इकाई द्वारा 14 अप्रैल को काशीड़ीह में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के सदस्यों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना, सदस्यता अभियान को गति देना तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए, जिन पर गंभीरता से चर्चा की गई. नेतृत्व ने एकजुटता, समर्पण और निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर…