Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम एवं पाकुड़ जिला के किसानों द्वारा उत्पादित बिरसा हरित ग्राम योजना से तैयार आम्रपाली किस्म का आम का निर्यात सऊदी अरब के देशों में विगत दिनों बाजार समिति के प्रयास से एपेडा,ऑल सीजन फॉर्म फ्रेम फ्रेश संस्था के द्वारा भेजा गया है जिसे सऊदी अरब के जद्दा और रियाद में 14 से 17 जुलाई तक चलने वाली मैंगो मानिया फेस्टिवल, 2025 के प्रदर्शनी में झारखंड के आम का प्रमोशन किया गया। यह पहला मौका है जब झारखंड से आम का निर्यात किया गया है। इस मैगो मानिया फेस्टिवल 2025 का उद्घाटन काउंसिल जनरल ऑफ…
जमशेदपुर : ज्ञात हो कि सत्र 2024 – 2025 में गरीब परिवार के छात्रों का नामांकन आर. टी. ई . के माध्यम से होता है , प्रथम सूची (लॉटरी के माध्यम से )का प्रकाशन हुए और छात्रों का नामांकन हुए दो महीने बीत गए , लेकिन विभाग क्या पता किस नींद में है जिसकी जानकारी किसी भी अभिभावक और विभाग को नहीं है , इसी लिए उनके कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए युवा जदयू बहुत जल्द जिला के उपायुक्त महोदय से मिलकर सारी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाएगा। इस वर्ष नया नियम और नई तकनीक देखने को मिल रहा…
● धूमधाम से आयोजित होगा इस वर्ष अग्रसेन जयंती समारोह, सदस्यों के बीच बाटी गई जिम्मेदारियां, एक ईंट एक रुपया के सिद्धांत पर आयोजित होगा अग्रसेन जयंती समारोह। जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की बैठक मंगलवार को साकची महालक्ष्मी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने किया। दिनांक 22 सितंबर 2025 को अग्रसेन जयंती धूमधाम से साकची धालभूम क्लब में मनाने का निर्णय लिया गया। अग्रसेन जयंती के आयोजन दिनांक 16 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित होगा। विभिन्न शाखाओं में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं…… अग्रसेन जयंती के अवसर पर महिलाओं और बच्चों…
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत समता नगर बस्ती स्थित देवी स्थान मंदिर परिसर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब मंदिर के पास नाग और नागिन को आपस में लिपटकर मस्ती करते हुए देखा गया। यह दृश्य सुबह के समय मंदिर परिसर के समीप नजर आया, जिससे क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाग और नागिन को मंदिर के ठीक बगल में स्थित झाड़ियों के पास एक साथ देखा गया। दोनों सर्प एक-दूसरे के चारों ओर लिपटे हुए काफी देर तक विचरण करते रहे। यह दुर्लभ दृश्य होते ही वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग…
बोकारो : झारखंड में लगातार हो रही बारिश कहर बन कर टूट रही है। ताजा मामला पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर के हड़ारगढा़ गांव की है। जहां सोमवार शाम को धान रोप रही महिलाओं पर वज्रपात कहर बन कर टूटी। इस कहर की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन महिलाएं बुरी तरह झुलस गई है। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है। जहां तीनो का इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली : यमन जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है. निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न होने की वजह से यह फैसला हुआ है. फांसी टलने की सूचना जेल ऑथोरिटी ने दी है. सूत्रों के मुताबिक निमिषा मामले में ग्रांड मुफ्ती अबूबकर अहमद पीड़ित अब्दो महदी के परिवार से बात कर रहे हैं. पहले दिन की बातचीत सकारात्मक रही, जिसके कारण आगे भी बातचीत की गुंजाइश बची है. इसे देखते हुए यह फांसी टालने का फैसला किया गया है. यमन के न्याय…
कोल्लम : केरल के कोल्लम की कुंदरा पुलिस ने शारजाह में अपने बच्चे के साथ मृत एक महिला की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की पहचान 32 साल की विपंजिका मणि के रूप में हुई है, जिसने बीते 8 जुलाई को शारजाह के अल नहदा में अपनी डेढ़ साल की बेटी वैभवी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी. विपंजिका के पति निधीश को पहला आरोपी, उसकी बहन नीथू को दूसरा आरोपी और उनके पिता को तीसरा आरोपी बनाकर मामला दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार, विपंजिका…
जमशेदपुर : 12 जुलाई की रात आज़ाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्तिथ एत्माद हाइट्स फ्लैट से फ़िरोज़ खान की ऑटो संख्या JH05CH-5123 को दो चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था. वहीं इस संबंध में आज़ादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई तथा उनके निर्देशानुसार DSP पटमदा बचन देव कुजूर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। इस संबंध में पटमदा DSP बचन देव कुजूर द्वारा आज़ाद नगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि छापामारी क्रम में समय करीब 10 :30 बजे नेचर पार्क के…
जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमडीह में रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय शिव शंकर महतो की मौत हो गई।बता दे वह मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी तेज बारिश होने लगी और वह एक पेड़ के नीचे रुक गया। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिससे वह मौके पर ही झुलस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में पसरा मातम मृतक के भाई जीतन महतो ने बताया कि शिव शंकर की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।…
RANCHI : झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं, जहां एक और नया कदम उठाया गया है। झारखंड पुलिस ने जानकारी दी है कि डायल 112, डायल 100 पर किसी आप किसी भी तरह की शिकायत कर सकते है। महिला सुरक्षा को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिले के एसपी को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है । साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आप अब उनके ईमेल आईडी पर भी शिकायत दर्ज कर सकते है । डीजीपी अनुराग ने बताया कि अब राज्य की महिलाएं और लड़कियां उन्हें डायरेक्ट…