जमशेदपुर : विजयादशमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदकिशोर चौधरी एवं संतोष कुमार साव की प्रमुख भूमिका रही। दोनों ने अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूरे समर्पण और जिम्मेदारी से आयोजन की व्यवस्था संभाली। उनकी सक्रिय सहभागिता से भंडारे का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
Advertisements

Advertisements

