Author: LOKTANTRA SAVERA

उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में चला वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान JAMSHEDPUR : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित मैराथन को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने हरी झंडी दिखाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजन को पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने एवं स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण के सन्देश को हर दिन के जीवन में शामिल करने की जरूरत है। वृक्षारोपण और स्वच्छता हमारी साझा जिम्मेदारी है। हम सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनानी चाहिए और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण…

Read More

JAMSHEDPUR : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार व संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में जिलान्तर्गत चल रही विभिन्न अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली गई । उपायुक्त ने कहा कि लंबित योजनाओं के कारणों की स्पष्ट समीक्षा कर ठोस समाधान सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ताहीन निर्माण पाए जाने पर दोषी एजेंसी…

Read More

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय वृक्षारोपण समिति की बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का जिला में सफल संचालन को लेकर विमर्श किया गया । उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य मातृत्व भावना एवं धरती माता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होने सभी से अपील किया कि सिर्फ पौधारोपण ही नहीं करें बल्कि पौधा के…

Read More

JAMSHEDPUR : पतंजलि सोशल मीडिया पूर्वी सिंहभूम टीम द्वारा टेल्को कॉलोनी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत “तुलसी बेल वाटिका” का विस्तार किया गया। इस उपलक्ष्य में सैकड़ो की संख्या में औषधीय पौधे लगाए गए जिसमें तीन प्रकार की तुलसी, दो प्रकार के सदाबहार, पत्थरचट्टा, नागदोन,अपराजिता, बेल, पपीता आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर पतंजलि सोशल मीडिया के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि ज्ञात ग्रहों में पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है जहां सभी प्राणियों का निवास स्थान है। पृथ्वी पर ही जीवन संभव है। वसुधा है तभी “वसुधैव कुटुंबकम्” भी…

Read More

“हरियाली है तो भविष्य सुरक्षित है!” JAMSHEDPUR : विश्व पर्यावरण दिवस एवं हिंदू सम्राट एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बजरंग दल गौ रक्षा समिति मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जमशेदपुर महानगर झारखंड बारीडीह एवं टिनप्लेट पार्क परिसर में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष बिकास कुमार डे  के नेतृत्व में, जिला महामंत्री अमरनाथ देव , उपाध्यक्ष जीतेन्द्र ओझा , जिला मंत्री प्रशांत कुमार , मीडिया प्रवक्ता पीयूष ठाकुर ,समेत अन्य पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधा लगाया गया । “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर एनएसएस इकाई और ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल छात्रों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों के बीच पर्यावरणीय जागरूकता और सतत विकास की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस अवसर की गरिमा को बढ़ाते हुए माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “आज लगाया गया प्रत्येक पौधा एक बेहतर कल का संकल्प है। आइए हम सभी…

Read More

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर बोल बम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर, जमशेदपुर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों, अध्यापकों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में अनेक पौधों का रोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर विचार व्यक्त किए गए। इस अभियान को सफल बनाने में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही —प्रगति सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष  बी.के. मंडल, टीआरएफ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के हेड कौशिक दत्ता,  यू.आर. राजू,  शोभिक शेखर, समाजसेवी  इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम को प्रेरणास्पद संबोधन से समृद्ध…

Read More

रांची। महालेखाकार के रिकॉर्ड में भी डीजीपी अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यही वजह है कि पूरे माह काम करने के बावजूद उन्हें मई माह का वेतन नहीं मिला है। उनका पे-स्लिप जारी नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने भी डीजीपी अनुराग गुप्ता के अवधि विस्तार को नहीं माना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पूर्व में तीन बार पत्राचार कर अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटाने का निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय ने भी उन्हें 30 अप्रैल 2025 से सेवानिवृत्त माना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सबसे पहले 22 अप्रैल…

Read More

हजारीबागः बकरीद को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन मुस्तैद है. पहली बार झंडा चौक पर जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति जो नियम कानून तोड़ेगा और अशांति फैलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मॉक ड्रिक के दौरान लाठीचार्ज, फायरिंग और आंसू गैस के गोले भी दागे गए. बकरीद को लेकर हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने बंद कमरे से बाहर आकर चौक चौराहे पर मॉक ड्रिल किया. इसके बाद फ्लैग मार्च से स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली…

Read More

साहिबगंज : आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने बुधवार की शाम को पिस्टल के बल पर राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक बाजार स्थित न्यू दीपक ज्वेलर्स से करीब चार किलो चांदी के आभूषण लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए आधा दर्जन राउंड फायरिंग भी की. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने बम भी रखा था. न्यू दीपक ज्वेलर्स के मालिक तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ निवासी अजीत शर्मा अपने दोनों बेटों दीपक शर्मा और विक्रम शर्मा के विवाह समारोह में बाहर जाने के कारण दुकान पर थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक…

Read More