Author: LOKTANTRA SAVERA

JAMSHEDPUR : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत कुलामारा गांव में सबर तथा अन्य आदिम जनजाति को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ देने हेतु एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया । प्रखंड प्रशासन की ओर से आयोजित कैम्प में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, श्रम, समाज कल्याण, बैंक, खाद्य आपूर्ति, अंचल व अन्य विभागों के पदाधिकारी­-कर्मी उपस्थित रहे। कैम्प में जाति प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र के 52 आवेदन, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड के लगभग 30 आवेदन प्राप्त हुए । साथ ही आधार अद्यतन, बैंक खाता में सुधार एवं नए आवेदन लिए गए…

Read More

कोरबा। रिसदी स्थित श्वेता नर्सिंग होम में गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, फिर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे दूसरे निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। दरअसल, गोढ़ी निवासी 24 वर्षीय अंजलि सिंह (मृतिका) के पति रणजीत सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने श्वेता नर्सिंग होम के डॉक्टर मानियारो कुजूर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रणजीत के अनुसार, प्रसव सुरक्षित हुआ था, लेकिन बाद में पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उचित देखभाल नहीं की गई। अंजलि का…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम : ओडिशा से एक सप्ताह पूर्व लूटे गए विस्फोटक को झारखंड के सारंडा क्षेत्र से सुरक्षाबलों की ओर से बरामद कर लिया गया है. यह सफलता पुलिस को गुप्तचरों के माध्यम से मिली है. इसके बाद टीम बनाकर मौके पर छापेमारी की गई और चौकाने वाला खुलासा हुआ. तिरिलपोशी में की गई थी छापेमारी बताया जा रहै है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के तिरिलपोशी में छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान ही विस्फोटक को बरामद किया गया है. पुलिस को इसके लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ा. जमीन खोदने का काम भी किया गया. इसके बाद पुलिस…

Read More

जमशेदपुर : परसुडीह के खासमहल चौक पर मंगलवार को दिन के 1.45 बजे जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत होने के बाद गुस्साए परिवार के लोग और रिश्तेदारों ने सड़क जाम कर दी है. सड़क जाम शाम 5.15 बजे से शाम 7 बजे तक रही. इस बीच लोग मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जेसीबी चालक की लापरवाही से घटना घटित हुई है. उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. शाम 7 बजे के बाद सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया. जाम में खुद…

Read More

जमशेदपुर : परसुडीह के खासमहल चार खंभा चौक के पास दिन के 2 बजे एक जेसीबी ने बाइक सवार को रौंद दिया. घटना के बाद चालक को सदर अस्पताल ले जाया गया था. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद उग्र लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को खबर कर सुपुर्द कर दिया. हेलमेट पहने हुए था बाइक सवार : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट पहने हुए था. गलत दिशा में जेसीबी सड़क की तरफ आ रहा था. इस बीच ही जेसीबी ने बाइक चालक को अपनी…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे. यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. वे एक ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हुए थे. यहां पर जब वे प्लेटफार्म पर उतरे तब जिले और रेल के आला अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की और स्वागत किया. शैक्षणिक कार्यक्रम से लौटे राज्यपाल राज्यपाल के बारे में बताया गया कि वे किसी शैक्षणिक कार्यक्रम से लौटकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचे थे. स्टेशन पर उतरने के बाद वे बिष्टूपुर से सर्किट हाउस में पहुंचे और यहां से अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करने…

Read More

जगदलपुर। शहर के मेडिकल कॉलेज परिसर में एक शातिर चोर गिरोह ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनका पर्स पार कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी नीली टी-शर्ट पहने एक युवक ने चुपचाप उनका पर्स निकाल लिया और पीछे खड़ी एक युवती को थमा दिया। घटना इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं सके। घटना की शिकायत पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत परपा थाना पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने…

Read More

रांची : लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर चल रही ग्रामसभा के दौरान पुलिस पर हुए हमले में घायल थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव का हालचाल लेने पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राज हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर थाना प्रभारी व अन्य घायल जवान के समुचित इलाज का अनुरोध किया। इस दौरान कोतवाली डीएसपी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापुंग थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ग्रामसभा के दौरान जमीन विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम…

Read More

जमशेदपुर : वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार झा को देश के प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी अखबार ‘द पायनियर’ का नया कार्यकारी संपादक नियुक्त किया गया है। वे पहले भी ‘द पायनियर’ में ब्यूरो हेड और मेट्रो एडिटर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दीपक कुमार ने संसद, मंत्रालयों, राजनीतिक दलों और राष्ट्रीय चुनावों की रिपोर्टिंग में अहम योगदान दिया है। उन्हें पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए FICCI जर्नलिज्म अवॉर्ड सहित कई सम्मानों से नवाजा गया है। राम जन्मभूमि मंदिर के नवनिर्माण और प्रतिष्ठा समारोह की रिपोर्टिंग में भी उनके लेखन को काफी सराहा…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व प्रतिनिधि अंसार खान ने मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त मोहम्मद आकिब जावेद और मानगो नगर निगम के पदाधिकारी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। अंसार खान ने बताया जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 आफरीन टावर के पीछे अभी तक यहां नाली नहीं बनाया गया था। जिससे घरों का पानी रोड पर आ जाया करता था। अक्सर रोड पर पानी बहने के कारण आपस में झगड़ा हुआ करते थे यहां तक की थाने में भी कैसे हो चुका था। इस नाली को लेकर…

Read More