जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे. यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. वे एक ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हुए थे. यहां पर जब वे प्लेटफार्म पर उतरे तब जिले और रेल के आला अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की और स्वागत किया.
Advertisements
Advertisements

शैक्षणिक कार्यक्रम से लौटे राज्यपाल
राज्यपाल के बारे में बताया गया कि वे किसी शैक्षणिक कार्यक्रम से लौटकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचे थे. स्टेशन पर उतरने के बाद वे बिष्टूपुर से सर्किट हाउस में पहुंचे और यहां से अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए.
Advertisements

Advertisements

