Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जामताड़ा : साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को ठगते थे। एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर की गई कार्रवाई में इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी स्थित जंगल से अपराधियों को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में सागर उर्फ सागर नायक (27), पवन कुमार मंडल (22), मनोज मंडल (40) और समद असारी उर्फ…
RANCHI : आजसू नेता भूपल साहू मर्डर केस का खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया है.इस केस में हत्यारोपी गौरव चौधरी उर्फ कल्लू को पंडरा ओपी पुलिस ने सरोवर नगर डैम साइड से गिरफ्तार किया है. हत्यारोपी गौरव के कबूलनामे से पुलिस ने भी दंग रह गई है.भूपल साहू हत्याकांड की जो वजह सामने आई है वह चौंकाने वाली है. गौरतलब है कि 27 मार्च की देर शाम तकरीबन 7:30 बजे भूपल साहू की उसी की दुकान में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को लेकर रांची में खूब आक्रोश देखने को मिला था. दरअसल, इसके ठीक…
रांची : शहर की एक बंद पड़ी फैक्ट्री में दो जंगली हाथियों को देखकर लोगों के होश उड़ गए. दरसअल रातू थाना क्षेत्र के एनएच 75 स्थित बंद फैक्ट्री में जंगल से भटककर दो हाथी घुस गए. दोनों हाथी जंगल से भटककर फैक्ट्री के अंदर घूम रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद रातू थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है. बंद फैक्ट्री में जंगली हाथी NH-75 के सामने रातू में बंद पड़े बिस्कोमान के कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री में दो जंगली हाथियों के घुसने से हलचल मच गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद…
पलामू : मेदिनीनगर औरंगाबाद एनएच 98 मुख्य मार्ग पर रुदवा गांव में गुरुवार की रात बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है. घायल युवक को इलाज के लिए छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र स्थित मेदिनीनगर…
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है. उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली, वे मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे. अपने करियर में ज्यादातर देशभक्ति पर आधारित फिल्में करने के कारण फैंस उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से बुलाते थे. उन्होंने ‘क्रांति’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों में काम किया है. हरिकृष्ण से बने मनोज कुमार दादा साहब फाल्के पुरुस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेता का मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी में अस्पताल निधन हुआ. कुमार का जन्म 1937 में खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान के छोटे से शहर एबटाबाद…
नई दिल्ली : इन दिनों अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ (Donald Trump Tariff), शेयर बाजार (Stock Market) में उथल-पुथल और सोना (Gold) सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. सोने रा भाव तो लगातार नए शिखर पर पहुंचता जा रहा है. इस बीच भारत के लिए गोल्ड से जुड़ी एक अच्छी खबर भी आई है. दरअसल, देश के ओडिशा में सोने का विशाल भंडार (Gold Reserve In Odisha) मिला है. इसकी खुदाई भी शुरू हो गई है और ऐसा माना जा रहा है कि ये खजाना देश की इकोनॉमी को बूस्ट दे सकता है. खोज के दौरान वैज्ञानिकों को ओडिशा में…
मुंबई: मुंबई में कुर्ला फायर स्टेशन के सामने एलबीएस रोड पर फीनिक्स मॉल की छत पर गुरुवार को आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड ने कहा, “कुर्ला फायर स्टेशन के सामने एलबीएस रोड पर फीनिक्स मॉल की छत पर लेवल वन आग लगने की खबर मिली है।” आग बुझा दी गई है, मॉल को खाली करा दिया गया है और वेंटिलेशन शुरू कर दिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा वक़्फ़ अमेंडमेंट बिल एक छलावा है अन्य जरूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास है. वक़्फ़ का गठन संविधान के दायरे में किया गया है. वक़्फ़ का काम मुसलमानों के हित मे काम करना था मगर वक़्फ़ में बैठे भ्र्ष्ट लोगों के कारण मुसलमानों को इसका फायदा नही मिल सका. वक़्फ़ बोर्ड इसलिये बना ताकि मुस्लिम जो दान करते है अपने प्रोपर्टी का उनका सही और जायज उपयोग हो सके. आज़ादी के बाद 1905 में मुसलमानों द्वारा वक़्फ़ आयोग का गठन धार्मिक उद्देश्य से की गई थी. इसका राजनीतिकरण नही होना चाहिए था।
CKP : चक्रधरपुर रेल मंडल में पुल मरम्मत के चलते 06 अप्रैल से 01 मई तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि 6 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलेंगी। इसके अलावा एक एक्सप्रेस ट्रेन को सेक्शन में कंट्रोल कर चलाया जाएगा। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी जाती है… चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले कुनकी – मानीकुई – कुनकी के बीच डाउन और अप रेल लाइन में स्थित पुल नंबर 335 में सात स्टील गार्डर लगाने के लिए रेलवे 06 अप्रैल से लेकर…
जमशेदपुर : नये वित्तीय वर्ष के मध्य नजर टाटा मोटर्स कंपनी में पूजा पाठ के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई। सर्वप्रथम सुबह 9 : 30 बजे अप्रेंटिस शॉप स्थित गुरुकुल परिसर में स्थाई होने वाले नये कर्मचारियों के संग परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें महामंत्री आरके सिंह, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत तमाम आफिस बेयरर शामिल थे। यहां ईआर हेड महामंत्री आरके सिंह का स्वागत किये। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सब अब स्थाई होकर जिम्मेदार कर्मचारी के रूप में कंपनी को आगे बढ़ाने में सहयोग कीजिए। कंपनी के लक्ष्य एवं गुणवत्ता को…