Author: LOKTANTRA SAVERA

झारखंड में निजी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है जिसका संचालन राज्य के युवा उद्यमियों द्वारा किया जाएगा। यह सेवा रांची से झारखंड और बिहार के विभिन्न स्थानों तक उपलब्ध होगी। शुरुआती दौर में शादी पार्टियों आपातकालीन सेवाओं और एयर एंबुलेंस के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर मिलेंगे। 10 हेलीकॉप्टरों का बेड़ा उपलब्ध है और प्रति घंटे उड़ान दर 1 से 1.5 लाख रुपये होगी…  रांची। महानगरों की तर्ज पर अब झारखंड में भी निजी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत होगी। खास बात यह है कि इसका संचालन भी राज्य के युवा और उत्साही उद्यमी करेंगे। इसका दायरा…

Read More

नई दिल्ली : विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद देर रात लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 288 मतों से पास हो गया जबकि इसके खिलाफ 232 वोट की पड़े। अब इसे राज्यसभा में पास करने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष में होगी जंग। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में 11 घंटे तक चली लंबी बहस चर्चा के बीच बिल पेश किया फिर स्पीकर ओम बिरला ने सदन में ध्वनिमत कराया, जिसके बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद बिल लोकसभा में पास हो गया। देर रात 3 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 लोकसभा में…

Read More

रायपुर। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजन के खिलाफ मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद एफआइआर दर्ज की गई, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप है। शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित ने अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद किया था। बताया गया कि एक सितंबर 2023 को तपन अपने गांव गरियाबंद गए थे। तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आकर किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर और सामान…

Read More

नोएडा। गार्डेन गैलेरिया मॉल में स्थित एक बार में डांस कर रही लड़कियों के साथ एक युवक और उसके साथियों ने छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर मॉल के बाहर से उठवा लेने की धमकी दी। बीचबचाव करने आए लोगों के साथ भी अभद्रता की गई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली से पार्टी करने के लिए नोएडा आए थे। युवती ने सेक्टर-39 पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 28 मार्च को वह अपने दो सहेलियों के साथ गार्डन गैलेरिया मॉल में पार्टी…

Read More

जामनगर : गुजरात के जामनगर में उस वक्त हड़ंप मच गया जब एक फाइटर प्लेन अचानक क्रैश हो गया. घटना सुवरडा गांव के बाहरी इलाके की है, जहां जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश होकर कई टुकड़ों में बिखर गया और विमान के टुकड़े दूर जा गिरे. हादसे के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. इस हादसे में एक पायलट की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पायलट जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है. साथ ही आसपास विमान…

Read More

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी पर्व की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन, वीडियोग्राफर, वाच टॉवर और बैरिकेडिंग जैसी व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और रामनवमी जुलूस…

Read More

जमशेदपुर : पिछले दिनों विद्युत नियामक आयोग की ओर से आयोजित जन सुनवाई के बाद जमशेदपुर और आदित्यपुर में टाटा की बिजली महंगी हो गई.इसको लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा ने निराशा जाहिर की है.एक प्रेस रिलीज जारी कर उन्होंने बिजली महंगी करने पर सवाल उठाया है और टाटा स्टील को सलाह भी दी है . झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जमशेदपुर एवं आदित्यपुर में टाटा की बिजली महंगी किया जाने का समाचार सुनकर दुख और निराशा हुई। निराशा इसलिए कि एक तो जन सुनवाई में नगण्य लोग जाते हैं तथा दूसरी ओर सभी राजनीतिक पार्टियों के लोग भी…

Read More

आदित्यपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण दहिया ने आज आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और ट्रेनों के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान कुछ कमियाँ भी सामने आईं, जिन्हें सुधारने के लिए डीआरएम ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. प्लेटफॉर्म और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म की स्थिति, ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया गया. डीआरएम ने स्टेशन प्रबंधक को यात्री सुविधाओं में सुधार लाने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती दिखाते हुए 78 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। राज्य के शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों से तीन साल का रिकॉर्ड और अवैध रूप से वसूले गए शुल्क का हिसाब मांगा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मनमानी वसूली पर रोक शिक्षा विभाग के निर्देशों को नजरअंदाज कर कई निजी स्कूल अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे थे। कई मामलों में स्कूलों द्वारा छात्रों को विशेष दुकानों से किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य…

Read More

पलामू : मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. नाबालिग का शव आरोपी के घर से बरामद किया गया. घटना के बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी . घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. घटना के बाद मोहल्ले के आक्रोशित लोग हंगामा कर रहे हैं और वरीय पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं. सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More