Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
MUMBAI : वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन एक अप्रैल को आज शेयर बाजार 1500 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया. जानकारो ने इसका कारण डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को बताया. कहा कि इसके दबाव में सेंसेक्स एक बार फिर 76 हजार अंकों के नीचे चला गया. निफ्टी भी 23150 अंकों के नीचे चला गया. सबसे ज्यादा मार आईटी और बैंकिंग शेयरों पर पड़ी है. ऑटो को छोड़कर, सभी प्रमुख सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार करते रहे. निफ्टी आईटी, रियल्टी, वित्तीय और कंज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स 1-3 फीसदी नीचे गिरे. कुल मिला कर बीएसई का मार्केट कैप 3.50 लाख करोड़ रुपए…
RANCHI : सिरमटोली सरना स्थल के पास सरहुल पर पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की और छीना झपटी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है. सरकार ने डीजीपी को इससे संबंधित आदेश दिया है. उल्लेखनीय है कि बीते 30 मार्च को सिरम टोली फ्लाई ओवर के रैम्प को हटाने के लिए कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर उग्र प्रदर्शन किया था. उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने के साथ साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की और छीना झपटी भी की थी. प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, जवान और…
NEW DELHI : केन्द्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश करेगी। कार्य मंत्रणा समिति ने इसके लिए 08 घंटे का समय तय किया है। विधेयक को कल प्रश्न काल के तुरंत बाद पेश किया जायेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद बताया कि सरकार 02 अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश करेगी। इस पर चर्चा के लिए 08 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि सदन की सहमति होने पर इस समय को आगे बढ़ाया जा सकता…
जबलपुर : साइबर ठगों ने व्यापारी प्रदीप कुमार के मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खाते से 2.10 लाख रुपये उड़ा लिए. ठगों ने व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर हैकिंग की. पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की है और अज्ञात नंबरों से आए फोटो या लिंक को डाउनलोड न करने की सलाह दी है.साइबर ठगों ने एक नया तरीका अपनाकर जबलपुर के शिव नगर में रहने वाले स्टेशनरी व्यापारी प्रदीप कुमार को 2.10 लाख रुपये की चपत लगा दी. ठगों ने व्हाट्सएप पर एक अनजान फोटो भेजकर उनके मोबाइल को हैक कर…
गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। दो अलग-अलग जगहों से तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की नजर शव पर गई उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बरदौनी गांव की रहने वाली 29 वर्षीय रेणुवा टुडू, 6 साल के सतीश हेम्ब्रम और 9 साल की सरिता हेम्ब्रम की हत्या हुई है। रेणुवा और सतीश का शव पनियाय गांव में पेड़ से लटका मिला जबकि सरिता का शव तालाब में मिला। घटना की जानकारी मंगलवार को पुलिस को लगी उसके बाद खोरी महुआ…
जमशेदपुर : वोलेंटियर्स ब्लड डोनर्स एसोशिएशन ( VBDA ) द्वारा माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एक वृहद सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने वाले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वर्ष 2024 – 25 में सबसे ज्यादा रक्त संग्रह करने का सम्मान टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को प्राप्त हुआ। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से इस सम्मान को ग्रहण किये। यह सम्मान जमशेदपुर ब्लड बैंक की सचिव नलिनी राममूर्ति के हाथों प्रदान किया गया।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान जवाहर नगर रोड 13 बस्ती वासियों के बुलाने पर पहुंचे। बस्ती वासियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से मौलाना अंसार खान को अवगत कराया। बस्ती वासियों ने कहा हमारी बस्ती में ट्रांसफार्मर नहीं है और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली पोलों को गाढ़ दिया गया है लेकिन 10 महीने हो गए हैं अभी तक यहां ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। जिससे क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार जंपर कटने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिससे लोगों का सोना…
जमशेदपुर : अंजुमन फैजुल गुरबा मुस्लिम सोसायटी भालूबासा के तरफ से ईद मिलन समारोह का आयोजन ईद की नमाज के बाद अंजुमन प्रांगण में किया गया जिसमें सीतारामबेला थाना शांति समिति के सदस्य एवं सीताराम डेरा थाना अध्यक्ष विनय मंडल जी और उनके साथ आए थाना के पदाधिकारी अंजुमन के अध्यक्ष अजहर अंसारी, सचिव मोहम्मद अरशद, कोषाध्यक्ष रागिब खान, कमल सरवर, मनु मंडल, संजय नंदी, आसिफ नुमान, अख्तर अंसारी, फुरकान अहमद, मोहम्मद इरशाद एवं कई अन्य लोग शामिल हुए।
पाकिस्तान : ईद के मौके पर भूकंप के झटको से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है.सोमवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में 4.6 तीव्रता का भूकंप की खबर है। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान के उथल शहर से 65 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था।भूकंप का केंद्र भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण अभी तक किसी नुकसान की खबर समाने नहीं आई है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि कराची में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रांची : झारखंड के अमन साहू गैंग के अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजरबैजान से लाने के लिए जाने वाली टीम का नेतृत्व एटीएस एसपी ऋषभ झा करेंगे। एटीएस एसपी के साथ तीन सदस्यीय टीम भी अजरबैजान जाएगी। इस दौरान अजरबैजान की जेल में बंद मयंक सिंह को अजरबैजान प्रशासन, झारखंड पुलिस को सौंपेगा और झारखंड पुलिस मयंक को लेकर देश पहुंचेगी। मयंक सिंह के प्रत्यर्पण की अनुमति अजरबैजान के शीर्ष कोर्ट से मिलने के बाद उसकी वापसी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पहल की है। पुलिस मुख्यालय ने विदेश जाने के…