Author: LOKTANTRA SAVERA

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के मालदा में हिंसा की और सांप्रदायिक तनाव का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ था सत्ता पक्ष एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। सत्ता पक्ष पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि दक्षिण 24 परगना जिले के ढोलाहाट इलाके में एक भीषण विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह धमाका एक घर में सिलेंडर फटने के बाद वहां रखे पटाखों में…

Read More

नई दिल्ली : प्रयागराज महाकुंभ मेले में माला बेच कर अचानक सुर्खियों में‌ आई नीली नीली आंखों वाली गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम देने का प्रस्ताव देने वाले डायरेक्टर मनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली पुलिस की नबी करीम थाना ने यह कार्रवाई उसे वक्त की जब दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता के मुताबिक उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक…

Read More

SARAIKELA  : जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी थाना क्षेत्र के तमोलिया में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, हत्या सोमवार की सुबह करीब पांच बजे की गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति सुकराम मुंडा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। दोनों शराब के आदि भी थे। सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद…

Read More

साहिबगंज : देर रात प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर कूट दिया। यही नहीं बाद में पुलिस के भी हवाले कर दिया। मामला साहिबगंज के पतना का है। अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अंधेरे में प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी पहुंचा था। इसी बीच किसी ने बच्चा चोर की अफवाह उड़ा दी। जिसके बाद ग्रामीण टार्च और डंडा लेकर निकल गये और फिर प्रेमी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि 500…

Read More

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सुत्याना गांव में एक कूलर निर्माण फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आ गया और मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फैक्ट्रियों में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़…

Read More

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक है और यह नक्सलियों का खुफिया ठिकाना बना हुआ है, जहां से वो अपने घातक इरादों को अंजाम दे रहे हैं. इस बीच जवानों ने माओवादियों के एक सुरक्षित ठिकाने का भी खुलासा किया है. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे की मुहिम में लगे सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के 500 मीटर लंबी और करीब 7 फीट गहरे सुरंग को खोज निकाला है. माओवादियों ने इसे अपना सुरक्षित ठिकाना बना रखा था. अब इस सुरंग की तस्वीरें वायरल…

Read More

रांची : साहिबगंज जिला के बरहेट स्थित एनटीपीसी फाटक के पास आज सुबह दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। फायर ब्रिगेड के कर्मी रवि ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। उस समय एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी, तभी दूसरी तरफ से आ रही दूसरी मालगाड़ी ने उससे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण इंजन और कोयले से लदी बोगियों में आग लग गई, जिसे बुझाने का काम अभी भी जारी है। इसके अलावा, दो इंजन पटरी…

Read More

जमशेदपुर : शहीद -ए- आजम भगत सिंह के भांजा एवं शिक्षाविद प्रोफेसर जगमोहन सिंह काॅमरेड बास्ता सोरेन से उनके घर जाकर मुलाकात किये उनका हाल चाल जाना। ज्ञात हो कि शहीद -ए- आजम भगत सिंह के भांजा एवं शिक्षाविद प्रोफेसर जगमोहन सिंह जमशेदपुर के टेल्को में आयोजित साझा संवाद व्याख्यान विषय- मौजूदा समय में गणेश शंकर विद्यार्थी और भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे। मौके पर बास्ता सोरेन के बेटे डॉ देबदुत सोरेन ने संथाली अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन किये, साथ ही बास्ता सोरेन कि पौत्री देवांशी सोरेन…

Read More

हजारीबाग : जिले में हाथियों का आतंक कोई नई बात नहीं है. कई बार हाथी रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. इस बार शहर के बीचो-बीच 10 से अधिक हाथियों का समूह उत्पात मचा रहा है. हाथियों का समूह डेमोटांड़ रांची-हजारीबाग मार्ग स्थित राइस रिसर्च सेंटर के जंगली क्षेत्र में प्रवेश कर गया है. जिसका एक छोर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अधिकरण (आत्मा) से मिलता है. अब स्थानीय लोगों को यह भय है की इस क्षेत्र के चारदीवारी के अंदर अगर हाथी प्रवेश कर गया तो वह जनसंख्या बहुल क्षेत्र है, जहां बड़ी घटना भी घट सकती है. हाथियों के झुंड…

Read More

रांची :  यूपी के मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर पुलिस से सवाल पूछा है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाबूलाल मरांडी ने झारखंड पुलिस से पूछा है कि वह बताए कि मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया का जमशेदपुर में संरक्षक कौन था. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ में अनुज कनौजिया को मार गिराया गया. इसी का जिक्र करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मिली जानकारी के अनुसार…

Read More