Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : बीजेपी नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। हालांकि देवाशीष के फायरिंग करने से पहली ही सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ की होटल से 2 पिस्टल भी बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीता सोरेन गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल…
DHANBAD : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद के छात्रावास के शौचालय में बृहस्पतिवार को इंजीनियरिंग का तृतीय वर्ष का छात्र मृत मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उसकी पहचान मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी तन्मय प्रजापति (21) के रूप में हुई है. आईआईटी-आईएसएम के सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर ने बताया कि प्रजापति संस्थान के ‘एक्वामरीन’ छात्रावास की नौवीं मंजिल पर रह रहा था. मनोहर ने बताया कि सुबह करीब पौने 10 बजे उसका शौचालय अंदर से बंद मिला. जब उसे तोड़ा गया तो प्रजापति बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा था. उसे एक निजी अस्पताल…
जमशेदपुर : वंदेभारत ट्रेन पर करीब एक माह पहले पत्थर फेंकने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. टाटानगर आरपीएफ की ओर से वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी से गिरफ्तार किया. पकड़ा गया युवक शुभम सरदार है. उससे जब आरपीएफ ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह घर में परिवार से झगड़ा कर निकला था और पास से ही ट्रेन हार्न बजाते हुए जा रही थी. पहले से ही चिड़चिड़ा मन के कारण हमने पत्थर उठाया और वंदे भारत पर फेंक दिया, जिससे ट्रेन का कांच फूट…
RANCHI : झारखंड के रांची जिले में स्थित एक आश्रम में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार रात में राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो इलाके के चामा में हुई. पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है. खलारी के पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी ने कहा, ‘‘इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता…
सुपौल। प्रेम विवाह के बाद पत्नी को फिर से प्यार हो गया, प्रेमिका से बनी बीबी की बेवफाई पति बर्दाश्त नहीं कर सका और फिर उसने अपनी प्रेम कहानी का अंत कर लिया। जान देने से पहले पति ने सुसाईड नोट में जो बातें लिखी, वो काफी झकझोरने वाला था। मामला बिहार के सुपौल का है, जहां जिले के महेशुआ पंचायत में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने अपना अंत कर लिया। युवक ने एक भावुक नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंधों को अपनी जान देने की वजह बताया। इस…
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने जुबली पार्क गेट के आसपास स्ट्रीट फूड वेंडर जोन से राजधानी चार्ट, वीरेंद्र धामी ठेला, आनंद दोसा, गोपाल दोसा, रौनक एग रोल, राजू दोसा, राज एग रोल, राहुल दोसा एवं परमेश चाइनीज फास्ट फूड से प्रिपेयर्ड फूड सामग्री चार्ट, पापड़ी चाट, दोसा, सेजवाइन हॉट चटनी, चिली सॉस, उपमा, चिकन चिली, सांभर और रोल मसाला का नमूना संग्रह किया गया जिसके गुणवत्ता की जांच हेतु राज्य…
JHARKHAND : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी रेंज आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।डीजीपी ने सभी जिलों से महिला अपराध के मामलों में की जा रही कार्रवाई और पीड़िताओं को मुआवजा देने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी एसपी को सख्त निर्देश दिया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े किसी भी आपराधिक मामले में एफआईआर दर्ज करने में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि एफआईआर दर्ज करने…
रांची : राजधानी में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दे आराम से सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे है। इस बार चोरों ने एक रिटायर IPS के घर को निशाना बनाया है। घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी, कडरू का है। चोरों ने दरवाजा तोड़कर रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा के घर में घुस कर चोरी की और फरार हो गए। आईजी से रिटायर हुए है बीके शर्मा पीड़ित बीके शर्मा आईजी से रिटायर हुए है। चोरी के बाद घटना की जानकारी पुलिस को…
RANCHI : झारखंड पुलिस के जवानों के बीच मैरून कलर का शर्ट पहने खड़े इस व्यक्ति को देखिए. लगेगा वाह! क्या बदाहुर आदमी है. हथियारबंद जवानों की गिरफ्त में भी चेहरे की हंसी गायब नहीं हुई. क्या बेबाक मुस्कान है न.या कि ये बेशर्म मुस्कुराहट है. बेहयाई है. निर्लज्जता है. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, आप सब समझ जायेंगे जब पूरी कहानी जानेंगे. सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि ये आदमी है कौन जो पुलिस की गिरफ्त में भी इतने ठहाके लगा रहा है. इस शख्स का नाम है सुरेश राम. महोदय, लातेहार जिला के नेतरहाट स्थित बरवाडीच…
रांची : सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ के पास एक कपड़े की दुकान में गुरूवार रात को भीषण आग लग गई। तुलिका यूनिफॉर्म हाउस में लगी आग के बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गई। आगलगी की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान जलकर खाक हो गया। तुलिका यूनिफॉर्म हादस में आग लगने के बाद बहुत तेजी से आग फैलने लगा। इसके बाद आसपास के दुकानदार तेजी से अपनी दुकान छोड़कर भागने लगे। कपड़ा दुकान में आग लगने की वजह से आग बहुत तेजी से फैल रहा…