Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम हुसिपी के पास जंगल स्थित नक्सली डम्प से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोट सहित अन्य हथियार बरामद किया है। एसपी अशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूत्रों से नक्सलियों द्वारा टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में हथियार, गोला बारुद छुपाकर रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा संयुक्त टीम बना कर सर्च अभियान शुरु किया गया। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व लगाया विस्फोटक और नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। जिसमें देशी…
नई दिल्ली : नोएडा में एक कंपनी के मालिक और मैनेजर के अपहरण की पूरी पटकथा साजिशकर्ताओं ने कंपनी के अकाउंटेंट के साथ मिलकर रची थी। उन्होंने पहले कंपनी की बैलेंस सीट देखी, जब उसमें करोड़ों का लाभ देखा तो अपहरण की साजिश रच डाली। अपहरणकर्ताओं को उम्मीद थी कि उन्हें कम से कम दो करोड़ रुपये मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि साजिशकर्ता रजत ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने कंपनी के अकाउंटेंट शिवम के साथ मिलकर कंपनी की बैलेंस सीट देखकर साजिश रची थी। उन्हें…
रोहतक : कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल मर्डर केस में हरियाणा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। रोहतक पुलिस की चार टीम घटना में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही हैं। हिमानी की उम्र 22 साल थी और वो रोहतक के विजय नगर में रहती थीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक मार्च को कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव बंद सूटकेस में…
RANCHI : रमजान में छुट्टियों के ऐलान से झारखंड की सियासत गरमा गई है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा कि झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है. बता दें कि झारखंड सरकार ने आज से शुरू हुए रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को राहत दी है. मुस्लिम कर्मचारी को रोज 1 घंटे पहले छुट्टी का आदेश जारी हुआ है. शुक्रवार को तो जुमे की नमाज के दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक छुट्टी मिलेगी. इसके बाद सिसायत…
JHARKHAND : भारत में हाई-स्पीड ट्रैवल का सपना अब टाटा से रांची के बीच हाइपरलूप प्रोजेक्ट के साथ साकार होनेवाला है. जी हां, झारखंड में परिवहन के क्षेत्र में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है. टाटा स्टील और आईआईटी मद्रास के सहयोग से शुरू हुई हाइपरलूप परियोजना ने हाल ही में अपने सफल परीक्षण के साथ सुर्खियां बटोरीं. इस परियोजना के तहत रांची से टाटा (जमशेदपुर) की 135 किलोमीटर की दूरी को महज 20 मिनट में तय करने का दावा किया जा रहा है. यह हाई-स्पीड तकनीक न केवल समय बचाएगी, बल्कि झारखंड को तकनीकी नक्शे पर भी मजबूत…
BIHAR : आयकर विभाग ने कटिहार के होटल और बीज के कारोबारी के 10 ठिकानों पर सर्वे किया। आयकर की अलग-अलग टीम ने कटिहार,पश्चिम बंगाल के कांकी, हैदराबाद सहित अन्य ठिकानों पर सर्वे के लिये पहुंची।आयकर सूत्रों के मुताबिक रविवार को हुई कार्रवाई में करोड़ों रुपए के आयकर की गड़बड़ी मिली है। वहीं, आयकर की टीम ने रांची स्थित दो व्यवसायियों के अलग अलग ठिकानों पर सर्वे किया। इनमें एक फूड्स इंडस्ट्री और दूसरा डेयरी फ्लैक्स पैकेजिंग से जुड़े कारोबारी है। इनके यहां 10 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी मिली है। जानकारी के अनुसार, पटना के एक ज्वेलर्स के यहां…
जमशेदपुर : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर पहुंचे, जहां विधायक सविता महतो कि बेटी श्रेया महतो कि शादी में शामिल हुए, मुख्यमंत्री नें बेटी श्रेया को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दिया, वहीं विधायक कल्पना सोरेन का जन्मदिन मनाया गया, मुख्यमंत्री नें केक काट कर कल्पना सोरेन का जन्मदिन मनाया, इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कल्पना मेरे लिए गिफ्ट है, और मै उसके लिए गिफ्ट हू, इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए . जमशेदपुर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर पहुचे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाटर प्लेन…
लोकतंत्र सवेरा : शेयर मार्केट (Stock Market) के बिग बुल कहे जाने वाले दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो उनके निधन के बाद पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) मैनेज करती हैं और बीते पांच महीने में इसमें शामिल टाटा ग्रुप के एक स्टॉक ने उनका तगड़ा नुकसान कराया है. हम बात कर रहे हैं टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) की, जो सोमवार को नए लो-लेवल पर आ गया. इसके चलते महज पांच महीने में ही झुनझुनवाला के 1760 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं. आइए जानते हैं कैसे? सबसे पहले बताते हैं टाटा मोटर्स के शेयर के बारे…
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर की गई टिप्पणी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। हरभजन ने कहा कि शमा मोहम्मद को रोहित शर्मा के बारे में इस तरह की नकारात्मक टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। हरभजन सिंह ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि रोहित शर्मा वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए कई सालों तक अपनी सेवाएं दी हैं और अभी भी वह टीम का नेतृत्व बखूबी कर रहे हैं। रोहित शर्मा एक महान खिलाड़ी हैं, जिन्होंने…
चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सोमवार रात लगभग 9:30 बजे आनंद विहार से ओडिशा के पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस4 बोगी की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन के कोच अलग-अलग हो गए। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वे घबराए हुए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है। ट्रेन के अंदर यात्री असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी…