Author: LOKTANTRA SAVERA

RANCHI : तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी हाई स्कूल के समीप एनएच-33 टाटा-रांची मार्ग पर रविवार को एक आयरन स्पंज लदे ट्रक में अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और अपनी जान बचाने में सफल रहा. सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर आवागमन रोक दिया गया. फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिसने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझायी. जानकारी के अनुसार, आयरन स्पंज में स्वतः दहन की प्रवृत्ति होती है, जिससे आग लगने की आशंका जताई…

Read More

RANCHI : राज्य में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र आउट होने के मामले की जांच SIT करेगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जा रही मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले की स्पेशल जांच की जाएगी. इसके लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने SIT बनायी गयी है. वहीं सीआईडी को भी जांच की जिम्मेदारी मिल सकती है. डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच तेज कर दी गई है. प्रश्न पत्र लीक के तार कोडरमा से जुड़े हैं. कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए है. उसकी जांच की जा रही है. इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं. जल्द…

Read More

मेरठ : यूपी के मेरठ  में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें गाड़ी निकालने को लेकर युवक दंपत्ति से मारपीट करता दिख रहा है. एक महिला भी डंडा लेकर युवक को पीटती है. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है. यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक स्कॉर्पियो कार से रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी बहस वहां मौजूद एक फूल विक्रेता दंपत्ति से…

Read More

झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के एक और विवादित बोल सामने आये हैं। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अमर्यादित और विवादित बयान दिया है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को कांके के पागलखाने की भी याद दिलायी है।ये पूरा बयान उन्होंने उर्दू भाषा विवाद पर सीएम योगी के खिलाफ दिया है। इरफान अंसारी ने कहा है कि चेतावनी देते हुए कहा कि ”ए योगी अपना दायरा क्रॉस मत करो, संभाल कर बोलो, तौल कर बोलो, अनाप-शनाप मत बोलो। इरफान अंसारी ने कहा, ”बता दे रहे हैं याद रखना, झारखंड में ही पागलखाना कांके है। ज्यादा बोलोगे तो कांके…

Read More

देवघर : 26 फरवरी को शिवरात्रि है. बाबा नगरी देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. महाशिवरात्रि पर देवघर में पर्यटन विभाग भव्य शिव बारात की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा गया है. संपूर्ण मेला क्षेत्र रंग-बिरंगे स्पाईरल लाईट से सज गया है. खूबसूरत और आकर्षक विद्युत सज्जा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है. बाबा की नगरी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो चुका है. वहीं मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों के साथ-साथ संपूर्ण शिव बारात रूटलाइन और देवघर शहर के अन्य इलाकों में…

Read More

जमशेदपुर : कीनन स्टेडियम में रविवार को खेले गए एक दोस्ताना मैच में डीसी एकादश ने प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर को 22 रन से हरा िदया। टाॅस जीतकर प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर के कप्तान कुमार भवानंद ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी एकादश ने 15 ओवर में चार विकेट पर 110 रन बनाए। डीसी एकादश के कप्तान अनन्या मित्तल ने 8 रन, ऋषभ गर्ग ने 28 गेंदो पर 33 रन, रतन ने नौ गेंदो पर 11 रन बनाए। प्रेस क्लब की अोर से राकेश िमश्रा ने एक िवकेटीया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस क्लब…

Read More

BOKARO : बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के आवास में चोरी हो गयी है। चोरी की वारदात को बीते 18 फरवरी को अंजाम दिया गया। उस रोज DC विजया जाधव किसी काम से बाहर गयी हुई थीं। चोरी मामले का खुलासा तब हुआ, जब DC वापस अपने आवास पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार उनके आवास से करीब 95 हजार कैश, लाखों के ज्वेलरी, कीमती कपड़े और मेकअप का सामान गायब हो गये। ज्वेलरी में हीरा जड़ित सोने की अंगुठी, गले का हार और कान का हीरे का सेट शामिल है। मामले में DC ऑफिस में तैनात होमगार्ड सोनी कुमारी के आवेदन…

Read More

CHAIBASA : चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर को इंफॉर्मेशन मिली कि नक्सलियों का एक अज्ञात दस्ता कोल्हान इलाके के जेटेया थाना क्षेत्र में घूम रहा है। कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। मिली इंफॉर्मेशन पर SP के निर्देश पर फोर्स सर्च ऑपरेशन पर निकल पड़े। जब जेटेया थाना क्षेत्र के झिरझोर के जंगली और पहाड़ी इलाके में पहुंचे तो उन्हें दो IED बम मिले। यह बम नक्सलियों ने सुरक्षाबल के दवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किये थे। बरामद दोनों IED बमों को बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया गया।…

Read More

RANCHI : हेमंत सोरेन कैबिनेट के सभी मंत्रियों के वास्ते आशियाना बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, सभी को उनका नया-नवेला भव्य बंगला अलॉट कर दिया गया है। झामुमो कोटे के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बंगला नंबर वन अलॉट किया गया है। दो नंबर बंगले में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रहेंगी। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को बंगला नंबर 3 आवंटित किया गया है। बंगला नंबर 4 में मंत्री इरफान अंसारी, बंगला नंबर 5 में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, 6 नंबर के बंगले में मंत्री हफीजुल हसन रहेंगे। बंगला नंबर 7 को मंत्री चमरा लिंडा के नाम आवंटित किया गया…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित सभी लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण करने का लक्ष्य 28 फरवरी तक निर्धारित किया गया है. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी ने शहरी अनुभाजन क्षेत्र के लाभुकों से तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पीडीएस संचालक से संपर्क कर राशन कार्ड में उल्लेखित परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी जरूर करायें अन्यथा आने वाले समय में खाद्यान्न उठाव नहीं कर सकेंगे. वहीं, अपात्र राशन कार्डधारियों से भी कार्ड सरेंडर करने…

Read More