Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : झारखंड में कल यानी 14 फरवरी को होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं। JAC यानी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। शब-ए-बरात त्योहार को लेकर सरकारी छुट्टी के ऐलान के बाद परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया। बता दें कि 14 फरवरी को पहली पाली में मैट्रिक में खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगानिया विषयों की परीक्षा और इंटर में साइंस और कॉमर्स के लिए हिंदी ए और अंग्रेजी ए पेपर की परीक्षा थी। लेकिन अब ये परीक्षा 4 मार्च को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय पोस्टों पर बिना उकसावे के फायरिंग की। इसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें उचित जवाब दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सैनिकों की फायरिंग में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा एक आईईडी विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष विराम समझौते को 25 फरवरी, 2021 को फिर से लागू करने के…
ओडिशा : गांव तक जाने वाली सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। इस कारण ग्रामीणों ने प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती महिला को पांच किलोमीटर तक खाट पर लादकर ले जाना पड़ा। घटना नवरंगपुर जिले के तेंतुलीखूंटी गांव की है। जानकारी के अनुसार, उक्त गांव से 11 किलोमीटर दूर बारादजोड़ी गांव की शुक्रजानी (35) को बुधवार की सुबह पेट में दर्द होने लगा। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया तो गांव तक सही सड़क न होने के कारण एंबुलेंस बीजापदर में ही रुक गई। इससे ग्रामीण उसे खाट पर लादकर एंबुलेंस तक ले गए। उसे तेंतुलीखूंटी…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा यह निर्णय दिए जाने के कुछ दिन बाद कि किसी व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना अपराध नहीं माना जा सकता, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय को उच्च न्यायालय की इस ‘‘बेतुकी और पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ टिप्पणी के लिए फटकार लगानी चाहिए। उन्होंने निचली अदालतों और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों से लैंगिक मामलों के प्रति संवेदनशील होने का भी आह्वान किया। राज्यसभा सदस्य शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बेतुका और पूरी तरह से अस्वीकार्य। उच्चतम न्यायालय…
उत्तराखंड : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ के मसले पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार से 6 हफ्ते के भीतर जबाव मांगा है।अगली सुनवाई 6 माह बाद होगी। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से याचिकाओं में लगाए गए आरोपों पर 6 हफ्ते के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। यूसीसी का मामला अब नैनीताल हाईकोर्ट पहुंच गया है। यूसीसी से जुड़े ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ के प्रावधान को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले पर मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ में सुनवाई हुई। भीमताल निवासी सुरेश सिंह…
INCOME-TAX BILL 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 13 फरवरी को लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश करेंगी. इस विधेयक के साथ पुराने और मुश्किल इनकम टैक्स अधिनियम 1961 को बदलकर एक आसान, क्लियर और एडवांस कानून लाना है. यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होने की संभावना है। भारत में मौजूदा इनकम टैक्स कानून 60 साल पुराना है और समय-समय पर इसमें कई संशोधन किए गए हैं, जिससे यह काफी मुश्किल और लंबा हो गया है. नए विधेयक में किसी भी तरह का नया टैक्स नहीं जोड़ा गया है, बल्कि मौजूदा टैक्स सिस्टम को आसान…
RANCHI : झारखंड विधानसभा में 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है. बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागों से संबंधित प्रश्नों का जवाब देने के लिए अपने पांच मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है. मंत्रिमंडल निगरानी एवं समन्वय विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब इन मंत्रियों की जिम्मेदारी होगी कि वो अपने विभागों के अलाव सीएम के विभाग से संबंधिक प्रश्न, ध्यानाकर्षण,निवेदन,याचिका,विधेयक, संकल्प आदि विधायी कार्यों का जिम्मा ले। इन मंत्रियों को मिला ये विभाग जिन मंत्री को जिम्मेदारी मिली उनकी बात करे तो. दीपक बिरूवा को कार्मिक, प्रशासनिक…
RANCHI : झारखंड में बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. बता कें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज स्थित पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू फैलने के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के मिशन निदेशक अबु इमरान की ओर से सभी सिविल सर्जन को पत्र भेजकर जरूरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए जिलास्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। टीम तय गाइडलाइन के अनुसार इंसानी मामलों में बीमारी की पुष्टी होने पर उच्च जोखिम वाले समूहों को जरूरी दवाइयों…
झारखंड : हजारीबाग में नर कंकाल मिला है. इचाक प्रखंड अंतर्गत लोटवा डैम से प्लास्टिक के बोरे में बंद नर कंकाल बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लोटवा डैम में मछली पकड़े रहे स्थानीय लोगों को यह कंकाल मिला है. बताया जा रहा है कि प्लास्टिक के बोरे में मानव खोपड़ी, पैर की हड्डियां और कंकाल के अन्य टुकड़े मिले हैं. बोरे में पत्थर भी भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि शव को डुबाने की नीयत से उसमें पत्थर बांध दिया…
जमशेदपुर : समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव को समाप्त कर समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की 648वीं जयंती को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने श्रद्धाभाव से मनाई। इस अवसर पर भालूबासा स्थित मुखी बस्ती में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष परेश मुखी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास जी के आदर्शों, उनकी शिक्षा और सामाजिक सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, आईटी सेल सह संयोजक उज्जवल सिंह समेत महिला मोर्चा अध्यक्ष…