Author: LOKTANTRA SAVERA

अमेरिका /Plane Crash : अमेरिका में एक और भीषण विमान हादसा हुआ है। वाशिंगटन DC के बाद पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया में एक एयर एंबुलेंस क्रैश हुआ है, जो विस्फोट होने के बाद रिहायशी इलाके में गिर गया, जिससे कई घरों और इमारतों में आग लगी गई। जानकारी के अनुसार यह विमान एक शॉपिंग मॉल के पास क्रैश हो गया और घरों-इमारतों के ऊपर गिर गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें कॉटमैन में रूजवेल्ट मॉल और पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया में बुलेवार्ड के पास…

Read More

DHANBAD: धनबाद-150 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में जमशेदपुर की डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार को धनबाद के धैया, झरिया, सरायढेला, गोविंदपुर समेत आठ जगहों पर छापेमारी की. धैया स्थित हवेली अपार्टमेंट में जीएसटी चोरी के मास्टरमाइंड सौरव सिंघल और उसके सहयोगी शिवम सिंह के घर व दफ्तर में जांच चल रही है. दोनों के घर व दफ्तरों से नोट गिनने वाली तीन मशीनें, पांच लैपटॉप, पेन ड्राइव, छह मोबाइल व हार्ड डिस्क जब्त किये गये. यही नहीं, डीजीजीआइ को 100 करोड़ के कैश लेन-देन के कागजात भी मिले हैं. ट्रिनिटी फ्यूल, श्रीराम ट्रेडिंग…

Read More

नई द‍िल्‍ली। फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ा झटका लगा है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है।दावा है क‍ि उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया था और उनकी जानकारी के बिना उन्हें महामंडलेश्वर बनाया था।उधर, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी का कहना है क‍ि अजय दास किस किसी पद पर ही नहीं है। उन्‍हें पहले से ही अखाड़े से निकाला जा चुका है तो वह…

Read More

प्रयागराज। महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर नहान के ठीक पहले संगम तट पर मची भगदड़ की जांच न्यायिक आयोग ने शुक्रवार को शुरू कर दी। जांच के दौरान आयोग का हादसे के कारणों पर ज्यादा फोकस रहा। आयोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा। वहां के बाद संगम तट और फिर प्रयागराज मेला प्राधिकरण मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। बाद में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और फिर एसआरएन अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत करने गए। शाम को जांच आयोग लखनऊ लौट गया। आयोग के सदस्य दैनिक…

Read More

रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के लाभुक मिलने वाले घरों की स्वयं जियो टैगिंग कर पाएंगे। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर विभाग ने लाभुकों के लिए जियो टैगिंग ऐप तैयार किया है।इसके माध्यम से आवास निर्माण प्रगति के अनुसार लाभुक खुद अपने निर्माणाधीन आवास का जियो टैग कर सकेंगे। मंत्री ने बताया कि लाभुकों को आवास देने संबंधित कार्यों के दौरान कई तरह की बातें सामने आती है। मिलेंगे दूरगामी परिणाम लाभुकों को समय पर किस्त राशि भुगतान करने संबंधित प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ऐप को तैयार किया गया है।…

Read More

प्रयागराज : महाकुंभ में एक और हादसा हुआ है. शुक्रवार दोपहर के समय संगम क्षेत्र से बाहर फाफामऊ इलाके में गंगा नदी पर बना पीपा का पुल अचानक से टूट गया. पुल टूट जाने से कई लोगों के दबे होने की आंशका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपेरशन में जुटी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम क्षेत्र में भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी,…

Read More

कोलकाता : प्रोफेसर पायल बनर्जी के पास कई डिग्री-पुरस्कार हैं. यूजीसी में उनके कई रिसर्च पेपर हैं. प्रोफेसर पायल बनर्जी पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन हैं. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन है. कलकत्ता विश्वविद्यालय से पोस्ट पीजी डिप्लोमा उनके पास है. फिलहाल वह छात्र से शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।  महिला प्रोफेसर पायल बनर्जी ने क्लास रूम में छात्र से की शादी पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के हरिणघाटा स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर पायल बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो…

Read More

पुलिस मुख्यालय संचालित द्वारा “ऑपरेशन साइबर शील्ड अभियान ” के तहत पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जाकर 102 मोबाईल फोन कीमत लगभग 25 लाख रुपये के मोबाइल फोन किये बरामद   साईबर सैल भिवाड़ी द्वारा गुम हुये 102 मोबाईल बरामद कर मोबाइल फोन मालिको को लौटाये साइबर सैल भिवाडी कि विशेष टीम द्वारा 460 फर्जी सिम, 294 IMEI करवाई बंद  14 प्रकरण दर्ज कर 19 साईबर अपराधी किये गिरफ्तार  ‘साईबर अपराधियो के कब्जे से 25 मोबाईल फोन व 29 सिम बरामद  पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में साइबर सैल भिवाड़ी द्वारा…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आईपीएस अधिकारी आर.के. मल्लिक ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मल्लिक को उनके सेवा काल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने मल्लिक को उनके उज्जवल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन की सफलता की शुभकामनाएं दीं।  बता दें कि 31 जनवरी को आर.के. मल्लिक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मल्लिक के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी…

Read More

जमशेदपुर : चाईबासा स्थित MP-MLA विशेष न्यायालय ने पांच साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और झारखंड के शिक्षा मंत्री सह पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन को बरी कर दिया। कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में यह फैसला सुनाया। यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सोनारी थाना में दर्ज कांड संख्या 52/2019 से जुड़ा था। उस समय रामदास सोरेन झामुमो के जिलाध्यक्ष थे और दिनेश कुमार भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी खंभे और सरकारी भवनों पर पार्टी का झंडा और बैनर लगाने को लेकर मामला…

Read More