Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वालाबस्ती में लोगों ने गुरुवार देर रात रविदास गिरोह के सदस्य अजय गौड़ को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. अजय गौड़ के पास से एक हथियार बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अजय गौड़ एक माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था और सोनारी दोमुहानी के पास रहता है. पुलिस ने पूछताछ किया तो अजय ने बताया कि कुछ माह पहले आशियाना गार्डेन के पास कल्चर सेंटर के पीछे रहने वाले करण नामक युवक से उसकी मारपीट हुई थी। जेल से छूटने के बाद वह करण को मारने के इरादे से…
पटना : भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक कमल कुमार सिंह ने आज जानकारी दी कि भूमि सर्वे के द्वितीय चरण के 18 जिलों में स्वघोषणा देनेवालों की संख्या में इजाफा हुआ है. अबतक 76 लाख से अधिक रैयतों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से स्वघोषणा जमा किया है। कमल कुमार सिंह ने बताया कि इनमें 46 लाख रैयतों ने सीधे सर्वे निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्वघोषणा जमा किया है जबकि 24 लाख स्वघोषणा को लोगों नेा शिविरों में जाकर जमा किया जिन्हें सर्वे कर्मियों द्वारा ऑनलाइन किया गया है. करीब 6 लाख स्वघोषणा ऐसे हैं जिन्हें ऑफलाइन मोड मेंविरों में…
UTTAR PRADESH : मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक डॉक्टर की लापरवाही के कारण 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला की गंभीर हालत के बावजूद डॉक्टर अपने कैबिन में आराम से फोन चला रहे हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद महिला करीब 15 मिनट तक इमरजेंसी वार्ड में पड़ी रही, जबकि डॉक्टर रील देखता रहा। जब डॉक्टर वहां पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और महिला की मृत्यु हो गई। महिला के परिवारवालों…
रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में दो पुलिसकर्मियों ने जो किया वह पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। कैदी को लेकर स्पा सेंटर में मौज लेने गए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, मसाज सेंटर से भाग चुके लूट के आरोपी की तलाश शुरू की गई है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। उज्जैन के नागदा में 25 दिसंबर को प्रकाश नगर में शिवा बाबा शराब कंपनी के ऑफिस में लूट हुई थी। 5 बदमाशों ने ऑफिस में मौजूद तीन कर्मचारियों से हथियार के बल पर 18 लाख रुपए लूट लिए…
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार टाटा स्टील मेन गेट, साक्ची के पास केमिकल डिजास्टर/ गैस लिकेज से बचाव हेतु मॉक ड्रिल किया गया । मौके पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे । एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील द्वारा संयुक्त रूप से किए गए इस मॉक ड्रिल में आपातकालीन स्थिति को नियंत्रित करने के तरीके, क्या करें, क्या न करें, पीड़ितों को प्राथमिक उपचार प्रदान करना, ससमय अस्पताल पहुंचना आदि ड्रिल किया गया । एसडीएम धालभूम…
सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली में 28 जनवरी 2025 को हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 28 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गौसनगर, कपाली निवासी मो. सब्बीर आलम (21 वर्ष) को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। उसे इलाज के लिए एमजीएम…
जामताड़ा : गुरुवार रात 25 वर्षीय एक युवक की अज्ञात अपराधिओं नें गोली मार कर हत्या कर दी है। जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसी पहाड़ी रेलवे फाटक के निकट सड़क किनारे झाड़ियों से पुलिस नें शुक्रवार को राहुल उर्फ़ लिफ्टी सिंह का शव बरामद किया। जिसकी कनपटी पर एक गोली मारी गयी है। मृतक कृष्णा नगर में 6 नंबर स्ट्रीट में अपनी दादी और भैया के साथ रहता था। वह कैटरिंग सर्विस में काम करता था। पुलिस के मुताबिक युवक की पत्नी पश्चिम बंगाल के कल्याणग्राम में रहती है, पत्नी से युवक का विवाद चल रहा था।…
रांची : बिहार से रांची आ रही कावेरी नामक बस हजारीबाग के बरही में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में खलासी की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे है। घटना कोबरा बटालियन के पास शुक्रवार की सुबह छह बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। इसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेज कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में जारी महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संगम में डुबकी लगाने वाले हैं. प्रधानमंत्री 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे और पवित्र स्नान करेंगे. ऐसी खबर है कि पीएम मोदी महाकुंभ में करीब 4 घंटे रहेंगे। उप राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भी जाएंगे महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जाएंगे. 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति प्रयागराज जाएंगे, तो राष्ट्रपति मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ जाने वाली हैं। भगदड़ के बाद वीआईपी कल्चर पर उठ रहे सवाल प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची…
बिहार। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र स्थित तकिया मोहल्ले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवती श्वेता कुमारी और युवक शिवम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रौशन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से…