Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के सहायक आचार्य (शिक्षक) नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें सीटेट पास और पड़ोसी राज्य के टेट पास झारखंड के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया था।हाईकोर्ट के इस आदेश को जेटेट पास अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सितंबर माह में सुनवाई पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज इस पर बड़ा फैसला आया है। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस राजेश बिंदल की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट…
JHARKHAND / WEATHER UPDATE : मौसम में बड़ी तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड-बिहार में बड़ी तेजी से मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने झारखंड-बिहार में बारिश और कोहरे का चेतावनी दी है। झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी हुई, इससे राज्यवासियों को कनकनी से राहत मिली है। आज का मौसम राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर चला गया है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी ठंडी हवाएं चल रही है, दिन में लोगों को हल्की गर्मी का ऐहसास होने लगा है। मौसम…
प्रयागराज। आपने अक्सर कुंभ के मेले में बिछड़ने वाली कहावत तो सुनी होगी लेकिन, इस बार कुंभ मेला एक परिवार के मिलने का कारण बन सकता है। दरअसल, 29 जनवरी को झारखंड के धनबाद जिले के एक परिवार ने दावा किया था कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में उन्हें उनका खोया हुआ सदस्य गंगासागर यादव मिल गया है।गंगासागर अब 65 साल के अघोरी बाबा हैं। गंगासागर यादव करीब 27 साल पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़कर घर से भाग गया था। फिर वह कभी घर नहीं लौटा।परिवार का कहना है कि गंगासागर यादव 1998 में…
धनबाद : जिले के बीसीसीएल लोदना एरिया 10 के घनुआडीह ओपी क्षेत्र के कुजामा आउटसोर्सिंग पर कोयला चोरों ने पथराव किया है. छापेमारी के लिए सीआईएसएफ की टीम पहुंची थी. इसी दौरान यह घटना हुई. कोयला चोरों को आक्रामक होते देख सीआईएसएफ ने खुद को बचाने के लिए दो राउंड फायरिंग की. जिसके बाद सभी कोयला चोर मौके से भाग निकले.सीआईएसएफ की छापेमारी टीम में शामिल एक महिला कांस्टेबल भी घायल हुई है. छापेमारी टीम में शामिल सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि आउटसोर्सिंग माइंस से कोयला चोरी की शिकायत मिली थी. जिसके आलोक में सीआईएसएफ की टीम छापेमारी के लिए…
गढ़वा: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी और मुख्य सूचना आयुक्त डीके तिवारी कुम्भ स्नान करने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना हो गए. इससे पहले दोनों ने गढ़वा में कुछ पल बिताए.गढ़वा में अधिकारियों द्वारा किया गया स्वागतझारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी पहली बार गढ़वा पहुंचीं, यहां पहुंचने पर सर्किट हाउस मे उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गढ़वा पहुंचने के बाद तकरीबन दो घंटे तक वह यहां रुकीं, इस बीच उन्होंने दोपहर का भोजन किया. गढ़वा पहुंचने के उपरांत डीसी, एसपी सहित जिले के सभी अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया.बंशीधर भगवान का दर्शन कर…
झारखंड की राजधानी रांची में भी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम ने दस्तक दे दी है. इससे ग्रसित बच्ची को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है…. रांची : रहस्यमयी बीमारी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) ने रांची में भी दस्तक दे दी है. इस बीमारी से ग्रसित साढ़े पांच साल की बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्ची को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी से घबराने की जरुरत नहीं है, लेकिन सावधानी और समय पर इलाज एकमात्र बचाव का जरिया है.गुइलेन-बैरे सिंड्रोम से ग्रसित बच्ची का इलाज कर रहे चाइल्ड स्पेशलिस्ट…
महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल में जीबीएस सिंड्रोम बीमारी ने दस्तक दे दी है. यहां पर तीन लोगों की मौत हो गई है… कोलकाता : देश में जीबीएस सिंड्रोम बीमारी के मामलों में इजाफा हो रहा है. यह बीमारी अब राज्य दर राज्य फैलने लगी है. महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में पिछले चार दिन में गुलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. हालांकि कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है। बताया जाता है कि तीनों लोगों की मौत कोलकाता और हुगली जिले…
तिजारा / मुकेश कुमार शर्मा : राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं के साथ बढ़ती हुई छेड़छाड़ एवं बाहरी लोगों द्वारा कॉलेज परिसर में मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटनाओं तथा कम स्टाफ के कारण पढ़ाई चौपट होने को लेकर, सर्व समाज और कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा उप जिला कलेक्टर संजीव वर्मा तथा डीएसपी शिवराज सिंह को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर डीएसपी शिवराज सिंह ने कहा कि जल्द ही असामाजिक तत्वों पर लगाम कसी जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो उसके पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर संजीव वर्मा ने तसल्ली पूर्वक कॉलेज…
भिवाड़ी / मुकेश कुमार शर्मा : भिवाड़ी के फूलबाग थानांतर्गत जान से मारने व जेसीबी से मंदिर ट्रस्ट के कमरे तोड़ने का मामला दर्ज हुआ। फूलबाग थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि चिराग पुरोहित पुत्र लवकुश शास्त्री ने शिकायत दी कि गुरूवार सुबह करीब दस बजे नरेश पटेल पुत्र कवर सिंह गुर्जर मिलकपुर करीब आठ-दस अपने साथियों के साथ तत्कालेश्वर शिव मंदिर, मंशा चौक के समीप आए और खाली करने की धमकी दी व मैंने अपने पिताजी जो जयपुर 29 जनवरी 25 बुधवार को किसी काम से गये हुये हैं। उनसे मैंने अपने मोबाइल से बात कराई वह लोग बात…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत झारखंड में चल रहे सदस्यता अभियान को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में सीतारामडेरा के छायानगर रैन बसेरा के समीप, बारीडीह के बागुनहातु, गोलमुरी के एबीएम कॉलेज के समीप और साकची पूर्वी मंडल में आयोजित सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने नमो एप्प के माध्यम से एवं फॉर्म भरकर सहर्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर पूरे राज्य में चल रहे इस अभियान को गति देने के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक…