Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : ट्रैफिक पुलिस किसी भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर चालान काट रही है | चालान वाहन मालिकों के मोबाइल पर भेजा जा रहा है, ट्रैफिक पुलिस चालान भेजने में कई गलतियां भी कर रही है । गलत चालान मिलने पर वाहन मालिक परेशान हो रहे हैं । काम छोड़ कर ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं । https://youtu.be/8PK_QBtFM_4?si=5u9z6wNZCGcYQ167 ऐसा ही एक मामला राजधानी भंडार, बाजरा के संचालक सुमित केसरी को ट्रैफिक पुलिस की ओर से 17 जनवरी 2025 को उनके मोबाइल पर एक चालान भेजा गया. चालान में एक स्कूटी चालक को बिना हेलमेट पहने दिखाया गया…
जमशेदपुर : रांची के जेसीईआरटी सेंटर में आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन रविवार को सफलता पूर्वक हो गया। इसमें 9 राज्यों के शोधकर्ता, शिक्षक – शिक्षिकाएं व स्वयं सेवी संस्थाओं ने भाग लिया। सेमिनार का विषय स्कूल में नेतृत्व क्षमता, भूमिका और प्रदर्शन था। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा जैसे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले बिप्लब गोराई के शोध पत्र चयन हुआ। उनका विषय था नेतृत्व क्षमता और प्रदर्शन। पूर्वी सिंहभूम झारखंड के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर एक अध्ययन। इस संबंध में बिप्लब गोराई ने बताया कि उन्हें मार्गदर्शन में डॉ. प्रियंका झा, प्रस्तुति में…
शिक्षा के मंदिर के कुछ दूरी पर चल रहा है अवैध कोयला डिपो कतरास / अमित कुमार : तोपचांची थाना क्षेत्र के फुलवार में अवैध कोयले का भंडारण किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कतरास क्षेत्र में चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी में बने सुरंग से कोयला चोरी कर मोटरसाइकिल व साइकिल से कोयले को फुलवार स्थित बंद भट्टे में कोयले भंडारण स्थल में पहुंचाया जा रहा है जिसके बाद कोयले को ट्रक में लोड कर निरसा व गोबिंदपुर भट्ठा में खफाया जा रहा है। यह धंधा कई माह से बदस्तूर चल रहा है इसके बावजूद पुलिस को भनक…
SHOKING! होनी को कौन टाल सकता है? विधाता का ऐसा खेल…दुल्हन की गोद में दूल्हे की मौत…जानिए पूरी घटना … मध्य प्रदेश : सागर जिले में दुल्हन की गोद में दूल्हे की मौत का मामला सामने आया है. यह एक ऐसा मामला है, जिसे सुनने वाला हर इंसान भावुक हो गया. मंडप में पंडित जी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न करा रहे थे.इसी बीच दूल्हे ने दुल्हन की गोद में दम तोड़ दिया. मौजूद लोग दूल्हे को संभालने के लिए भागे, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है? कुछ ही सेकेंड में 28 साल के दूल्हे हर्षित ने अपनी…
धनबाद : केंद्र सरकार ने झारखंड को बड़ा तोहफा दिया है. धनबाद के निरसा और गोविंदपुर क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (पुरानी जीटी रोड) के तहत सिक्स-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर और मौजूदा फुटपाथों के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी गई है. इस परियोजना पर 1130.54 करोड़ रुपये की लागत आएगी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर इस परियोजना की जानकारी साझा की है। झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला राजमार्ग होगा उन्नत गडकरी द्वारा स्वीकृत यह एलिवेटेड फ्लाईओवर झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का हिस्सा है. वर्तमान में…
NEERAJ CHOPRA : ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने नए साल में अपने फैंस को एक शानदार और हैरान करने वाला तोहफा दिया है। जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने जिंदगी में नए अध्याय की शुरुआत कर ली है। नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है। नीरज ने रविवार 19 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी शादी की फोटो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। https://youtu.be/8VuzevWm6M8?si=Nh7xcSmVdfe0Y8HT https://youtu.be/8PK_QBtFM_4?si=5u9z6wNZCGcYQ167
हजारीबाग: रविवार को हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकी में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हैं। घायल यात्रियों को इलाज के लिए विष्णुगढ़ अस्पताल लाया गया है। वहीं कुछ यात्रियों को जो गंभीर है उन्हें हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बोकारो बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। https://youtu.be/8VuzevWm6M8?si=Nh7xcSmVdfe0Y8HT दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल देखा गया। बताया जा रहा है कि बस में 50 से भी अधिक लोग सवार थे जो हजारीबाग…
पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में जंगल में बकरी ढूंढने गई एक नाबालिग लड़की से दो हवसी दरिंदों ने इस कदर सामूहिक दुष्कर्म किया कि वह बेहोश हो गई उसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार बताया जा रहा है। परिजनों ने नाबालिग को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। लेस्लीगंज थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग अपनी बकरी को खोजने के लिए जंगल में गई हुई थी।इसी क्रम में नजीर अंसारी नाम के युवक ने नाबालिग से कहा कि जंगल में बकरी…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का पिकनिक सह पारिवारिक मिलन समारोह रविवार को हुडको में आयोजित की गई। ट्रेड यूनियन के इतिहास में पहली बार टाटा मोटर्स यूनियन के 85 सदस्यों वाले यूनियन के सभी सदस्य , पदाधिकारीगण, अध्यक्ष एवं महामंत्री सपरिवार इस आयोजन में हिस्सा लिये। पारिवारिक मिलन समारोह के दौरान सबों का एक दूसरे से परिचय हुआ। इस मिलन समारोह के दौरान बच्चों, महिलाओं समेत पुरुषों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें सबों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह आयोजन के सफ़लता पर संतोष जताते हुए सबों…
JAMSHEDPUR : पोटका थाना क्षेत्र के हाता स्थित विद्युत सब स्टेशन में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये मूल्य के कॉपर कॉयल की चोरी कर ली। इस घटना में रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसबीओ सोनू कुंकल और लाइनमैन नयन माल ने बताया कि रात करीब 11 बजे, जब हाता फीडर की बिजली किसी कारणवश बंद हो गई, तो वे बाहर निकले। उसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें बंदूक की नोक पर कमरे में बंद कर दिया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। चोरों ने डीवीसी परिसर में रखे…