Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांचीः झारखंड की स्टार हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया.राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 वितरण समारोह का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया. इसी के तहत हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करने और देश को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने वाली सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड…
नई दिल्ली: आपको नोटबंदी का दिन तो याद ही होगा. इसके बाद आपने यह भी देखा कि कैसे RBI ने धीरे-धीरे 2000 के नोटों को बाजार से वापस ले लिया. अब खबरें आ रही हैं कि सरकार 200 के नोट के लिए भी ऐसा ही कदम उठा सकती है. अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि इस समय बाजार में 500 और 200 रुपये के नोट सबसे ज्यादा चलन में हैं. आपने यह भी देखा होगा कि लगभग हर किसी की जेब में 200 रुपये या 500 रुपये का नोट जरूर होता है. तो क्या मोदी सरकार इस नोट…
मुंबई: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी वाहनों के लिए टोल वसूली की जगह मासिक और वार्षिक पास शुरू करने पर विचार कर रही है. इस कदम से सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा. क्योंकि वर्तमान में कुल टोल वसूली में निजी वाहनों की हिस्सेदारी केवल 26 फीसदी है, जबकि 74 फीसदी राजस्व वाणिज्यिक वाहनों से आता है। क्या आम जनता को मिलेगी राहत? मासिक और वार्षिक पास की व्यवस्था होने से निजी वाहनों को टोल बूथ पर बार-बार रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिससे समय और पैसे दोनों…
एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है. दरअसल एचडीएफसी बैंक की कई सेवाएं चार दिनों तक ग्राहकों को उपलब्ध नहीं होंगी…. नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है. दरअसल, एचडीएफसी बैंक की कई सेवाएं चार दिनों तक ग्राहकों को उपलब्ध नहीं रहेंगी. बैंक के अनुसार, रखरखाव के कारण 17, 18, 24 और 25 जनवरी को बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. यह कदम बेहतर बैंकिंग अनुभव देने में मदद करेगा. 17 जनवरी- फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड सेवा उपलब्ध नहीं होगी. एचडीएफसी बैंक ने कहा…
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर में प्राथमिक सदस्यता अभियान के सफल आयोजन के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला सदस्यता टोली के सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य सक्रिय सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करना और प्रत्येक सदस्य को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप…
JHARKHAND : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग ने एक युवक की जान ले ली। मामला रांची का है, जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मेला में मिलने बुलाया था, जहां उसका दूसरा प्रेमी भी पहुंच गया और फिर प्रेमिका को दूसरे के साथ देखकर उसकी जान ले ली। मृतक का नाम संदीप महतो है। मामला रांची के अनगड़ा का है, जहां पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक संदीप का प्रेम प्रसंग रूदिया गांव की एक आदिवासी युवती के साथ चल रहा था। प्रेमिका इरबा स्थित एक कंपनी में काम करती है। युवती का प्रेम प्रसंग चतरा के…
BIHAR : आशिकमिजाज शिक्षकों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। दरअसल शिक्षक का एक वडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो एक छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने उसकी तगड़े से पिटाई कर दी। मामला लखीसराय का है। गुस्साये लोगों ने शिक्षक को दो घंटे तक बंधक बनाये रखा और जमकर धुनाई की। इस दौरान शिक्षक की बाइक को भी तोड़ दिया गया। शिक्षक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। पिटाई से शिक्षक को गंभीर चोट आयी है। मामला नगर थाना क्षेत्र के लोदिया उच्च…
रांची। झारखंड की खुदरा शराब दुकानों में शराब के स्टाक की ऑडिट शुरू हो गई है। 15 जनवरी से शुरू इस आडिट को 20 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे संबंधित रिपोर्ट 21 जनवरी तक जेएसबीसीएल मुख्यालय को उपलब्ध करानी है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने सभी उपायुक्त उत्पाद, सभी सहायक आयुक्त उत्पाद, सभी अधीक्षक उत्पाद, जेएसबीसीएल के महाप्रबंधक संचालन/वित्त को किए गए पत्राचार में इसकी जानकारी साझा की है। उन्हें ऑडिट टीम को सहयोग करने के लिए कहा गया है। विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर होगी ऑडिट उक्त ऑडिट विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद के…
रांची : भू-राजस्व विभाग की बैठक मंत्री दीपक बिरूआ की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन स्थित विभागीय कार्यालय में सभी प्रमंडलीय आयुक्त और विभागीय सचिव के साथ की गई.भू-राजस्व मंत्री श्री दीपक बिरुआ ने कहा कि जमीन संबंधित मुद्दों पर आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व संग्रहण किया जाए। इसलिए म्यूटेशन समेत अन्य जमीन संबंधित कार्यों को राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में लाएं। अधिकारी ऐसे कार्यों को ससमय पूरा कराने की दिशा में काम करें। ताकि आमजनों को बेहतर सुविधा मिल सके और सरकार को राजस्व संग्रहण वृद्धि हो सके। दीपक बिरुआ ने कहा कि अपनी…
झारखंड: राज्य भर में हेमंत सोरेन सरकार की महत्वकांक्षी योजना मंइयां सम्मान योजना की छठी किस्त यानी जनवरी महिने की किश्त जारी नहीं की गई है. यह राशि पहले 11 जनवरी को आने वाली थी फिर इसकी तारीख बढ़ाकर 16 जनवरी की गई और आज भी इसे लेकर नई खबर सामने आई है। नई जानकारी के अनुसार अब लाभुकों के खाते में यह राशि अब और देर से आएगी। दरअसल छठी किस्त की राशि को लेकर अपडेट सामने आ गयी है. मंईयां सम्मान योजना के तहत छठी किस्त की राशि 20 से 25 जनवरी के बीच लाभुकों के खाते में…