Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
गिरिडीह : जिले में मंईयां सम्मान योजना के तहत हजारों लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह समस्या फॉर्म भरने में हुई गड़बड़ियों के कारण उत्पन्न हुई है। इस समस्या को हल करने के लिए प्रशासन ने एक कदम उठाते हुए बगोदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिकायत सेल का गठन किया है। प्रशासन की पहल पर गठित इस सेल में चार कर्मी नियुक्त किए गए हैं। ये कर्मी लाभुकों की शिकायतों को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। बगोदर बीडीओ निशा कुमारी ने इस विषय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लाभुकों को योजना का लाभ…
पलामू : पलामू जिले सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। दोनों मकर संक्रांति के मेले से लौटत रहे थे जब यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर खेंद्रा गांव के पास हुई, जहां 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 17 साल के धीरज कुमार और 19 साल के सरीकुस अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ : लद्दाख के कारगिल में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब कारगिल के शिलिकचाय बाईपास के पास मंगलवार दोपहर को तेज गति से चल रहे स्कॉर्पियो वाहन की एक टिप्पर से टक्कर हो गई।
जमशेदपुर : राष्ट्रव्यापी महापर्व के रूप में सुविख्यात, मकर संक्रांति उत्सव के उपलक्ष पर सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट पर आज दिनांक 14 जनवरी 2025 को “दुमुहानी संगम महोत्सव” का भव्य आयोजन हिन्दू उत्सव समिति तथा उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वाधान में किया गया| जमशेदपुर वासियों को बनारस एवं हरिद्वार के तर्ज पर गंगा आरती का दिव्य दर्शन, इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा| स्वस्तिवाचन एवं नदी पूजन से कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ : मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात संत श्री तपोमूर्ति त्रिदंडी स्वामी जी महाराज व क्षेत्र के विधायक सरयू राय तथा अयोध्या से पधारें सर्वेस्वरानंद जी…
RANCHI : रांची के बरियातू इलाके में एक शव बीच सड़क पर दफनाए जाने की खबर ने इलाके में दहशत फैला दी है। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए चौंकाने वाली है। शव को सड़क के बीचों-बीच दफनाए जाने का कारण अबतक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकरी के मुताबिक 40-50 की संख्या में लोग पहुंचे और बीच सड़क पर शव दफना कर चले गए। हालांकि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव का संबंध किसी अपराध से तो नहीं…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस के दास नगर बस्ती में मकर संक्रांति के अवसर पर सनातन उत्सव समिति के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। ठंड के मौसम में यह पहल स्थानीय लोगों के लिए राहतभरी साबित हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव सिंह, सोनू ठाकुर, चिंटू सिंह, वीर सिंह, सूरज सिंह, चंदन उपाध्याय, रितेश झा, सागर राय, सुषमा कुमारी, सपना सिंह समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे और अपनी सहभागिता से इसे सफल बनाया। समिति के सदस्यों ने बताया कि समाजसेवा के ऐसे कार्यों से जरूरतमंदों…
जमशेदपुर : रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल ने भाजपा को राष्ट्र के प्रति समर्पित दल बताते हुए सदस्यता अभियान चलाया.उन्होने कहा कि अगर देश में किसी राजनीतिक पार्टी में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र है इसलिए आप लोग इस पार्टी से जरूर जुड़ें ताकि एक मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। श्री गिल के नेतृत्व में टुयलाडूंगरी गुरुद्वारा के समीप भाजपा का सदस्यता अभियान एक शिविर लगाकर चलाया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण…
झारखंड : धनबाद के डिगवाडीह कार्मेल स्कूल में छात्राओं से शर्ट उतरवाने के मामले की जांच कर रही जिला प्रशासन की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है. एसडीएम राजेश कुमार ने सोमवार देर रात मीडिया से कहा कि हमने सभी पक्षों की बात सुनी. छात्राओं ने भी अपना पक्ष रखा. अभिभावकों ने हमारे साथ सीसीटीवी फुटेज देखी. प्रथम दृष्टया कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखा है. इसके साथ ही करीब 10 घंटे तक चले जांच अभियान के बाद स्कूल के प्राचार्य ने माफी मांग ली और कहा कि भविष्य में छात्रों की पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जांच…
आदित्यपुर: आदित्यपुर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के दौरान पुलिस ने जयप्रकाश उद्यान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने का चेन चुराने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया. यह घटना 13 जनवरी को हुई थी. गिरफ्तार महिलाओं में 23 वर्षीय सुनीता लोना (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के बेलीपार थाना क्षेत्र के पैकावली निवासी) और 25 वर्षीय ईसरावती कुमारी (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के खजनी थाना क्षेत्र के उलावल निवासी) शामिल हैं. मामला दर्ज और पुलिस कार्रवाई आदित्यपुर थाना में इस घटना को लेकर कांड संख्या-14/25, दिनांक 13.01.2025, धारा-303(2)/317(2)(4) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस द्वारा…
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित सुरेंद्र किराना स्टोर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नकद समेत कई सामानों की चोरी कर ली. सुरेंद्र कुमार ने इस संबंध में बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना रविवार देर रात की है. घटना के संबंध में दुकान के मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका घर दुकान के बगल में ही है. रविवार की रात को वह हर दिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गये. सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के पीछे वाला गेट खुला हुआ है। …