Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
कलक्ट्रेट व जुबली पार्क के आसपास के दुकानों में की गई जांच, लगाया गया जुर्माना जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में स्कूल व कॉलेज के आसपास पान गुमटी/ठेला-खोमचा व दुकानों में तंबाकू उत्पाद की बिक्री को लेकर जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान ग्रेजुएट कॉलेज, टैगोर एकेडमी, कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास के क्षेत्र में दुकानों में छापेमारी की गई। मौके पर दुकानों से तम्बाकू उत्पाद जप्त किया गया तथा अर्थदंड लगाया गया। जब्त किए गए तम्बाकू उत्पाद का सीजर लिस्ट बनेगा और नष्ट किया जाएगा…
◆ बबलू अग्रवाल मिनी बने महासचिव, सन्नी संघी कोषाध्यक्ष मनोनीत जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की साधारण सभा आज साकची में आयोजित हुई। आमसभा की शुरुवात विधिवत शाखा अधय्क्ष सुरेश कांउटिया ने अद्यक्षीय उद्बोधन के साथ की। उन्होंने कहा की दो वर्ष तक समाज का साथ सहयोग जो मिला उससे मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की समाज का मार्गदर्शन हमेशा मिला, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने उपस्थित सदस्यों के बीच 2 वर्ष में आयोजित हुए कार्यकर्मो को साझा किया। कोषाध्यक्ष सन्नी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-2025 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया…
जमशेदपुर : शहर के सोनारी थाना के दो पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी एवं जयंती तिर्की पर प्रताड़ित करने का आरोप बी ब्लॉक निवासी रूपा देवी ने लगाया है। रूपा देवी ने एसएसपी को लिखित रूप से बताया है कि उसके बेटे नारायण प्रसाद साहू का विवाह गाढ़ाबासा की पूजा कुमारी के साथ जनवरी 2023 में हुआ. इसका एक बेटा मितांश साहू हुआ। बहु पूजा सोनारी ससुराल में पूरे परिवार को गाली गलौज मारपीट करती है और घर से बाहर रहती है. नौकरी करने के बहाने गाढ़ाबासा निवासी अमन कुमार साहू से मोबाइल पर बात करती रहती है. बेटे नारायण साहू…
RANCHI: झारखंड की बेटी बहन को सम्मान के रूप में इस साल में तीस हजार राज्य सरकार दे रही है.इस सम्मान के साथ ही कई आरोप राज्य सरकार पर लग रहे है. विपक्ष की भूमिका में रहते हुए भाजपा मंईयां सम्मान को लेकर कई सवाल खड़ा कर रही है. इस बीच ही अब भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने एक सभा के दौरान कहा कि मंईयां को 30 हजार देकर भईया से 60 हजार वसूल किया जा रहा है। भानु प्रताप शाही ने ट्रैफिक चालान पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले की बात है. जब मंईयां…
JAMSHEDPUR: दिल्ली पुलिस ने 50 लाख रुपये साइबर ठगी के मामले में उलीडीह थाना अनतर्गत आस्था साईं सिटी फ्लेट के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक के साथी को पूर्व में दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर ही मंगलवार कि रात को दिल्ली पुलिस ने आस्था साईं सिटी में छापेमारी की। आस्था साईं सिटी से युवक गिरफ्तार, पूछताछ पुलिस ने कई महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद किये हैं. हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. सूत्रों के अनुसार, उलीडीह थाना…
तिजारा / मुकेश कुमार शर्मा : श्री मोनी बाबा गौशाला एवं आश्रम सूरजमुखी में मकरसंक्रांति के अवसर पर हवन, गो पुजन, गुरु पुजन, भक्ति भजन कीर्तन एवं भण्डारा के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गौसेवकों के लिए भामाशाहों द्वारा नव निर्माण आवास का जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर के मुख्यातिथि में किया गया।प्रातः काल से ही भक्तों काआना जाना बना रहा। गोवंशो के लिए दलिया, गुड, हरा चारा,गाजर का दान दिया। जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने कहा कि गौ सेवा हमारी आदिकाल से चली आ रही है। हमारी संस्कृति, शिक्षा और जीवन शैली के बलबूते पर भारत दुनिया का सदैव नेतृत्व…
लोहरदगा: बाइक सवार दो बदमाशों ने कुड़ू बस स्टैंड पर खड़े एक बस एजेंट को गोली मार कर भागने की कोशिश की तो दूसरी ओर से गोलियां चलने लगीं। भीड़-भाड़ वाले इस बस स्टैंड में गोली की। आवाज से दहशत फैल गई। सूत्रों के मुताबिक, अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी कुडू बस स्टैंड पहुंचे थे। वहां मौजूद बस एजेंट संतु पासवान पर एक अपराधी ने गोली चला दी। हालांकि, संतु पासवान इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। वहीं, मौके पर मौजूद दूसरे अपराधी एनामुल ने पहले अपराधी के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल…
रांची : झारखंड में ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ को लेकर बड़ा खेल हुआ है. मामला गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड का है. मंईयां योजना का निबंधन करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कई महिलाओं का निबंधन अपने चहेते महिला- पुरुष के बैंक खाते से लिंक कर दिया है. नतीजतन एक ही महिला के बैंक खाते में आठ लाभुकों की राशि पहुंच रही है. वहीं, एक पुरुष के बैंक खाते में छह महिला लाभुकों की राशि पहुंच रही है. उधर, जिन महिलाओं का निबंधन हुआ, वे खाते में राशि नहीं आने पर अपना निबंधन चेक कराने के लिए चक्कर लगा रही…
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के छात्र-छात्राओं के हित में अहम फैसला लिया है। दरअसल, सरकार आठवीं कक्षा के करीब 5 लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराएगी जिससे स्टूडेंट्स को स्कूल जाना आसान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह साइकिल अप्रैल 2025 में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में दी जाएगी, ताकि बच्चे साइकिल से स्कूल आ-जा सकें। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। विभाग ने साइकिल वितरण का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। फरवरी और मार्च में टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मई…
जमशेदपुर : मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन की कमेटी मीटिंग आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने किया जबकि विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया। इसमें अतिथि के तौर पर सलाहकार प्रवीण सिंह उपस्थित थे। विषय प्रवेश कराते हुए महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि आज की बैठक कमेटी की रूटीन बैठक है जिसमें कंपनी परिसर के रोजमर्रा की समस्याओं पर हम लोग विस्तृत चर्चा करेंगे , साथ ही साथ टाटा साहब के जन्मदिन अर्थात थर्ड मार्च को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर पर आप सब अपने-अपने विचार इस…