Author: LOKTANTRA SAVERA

हजारीबाग : हजारीबाग से बड़ी खबर आ रही है.हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित सिरका में मंजीत यादव को अज्ञात अपराधियों ने 3-4 गोली मारने की सुचना मिल रही है. आनन् फानन में मंजीत यादव का इलाज़ के लिए आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंजीत की स्थिति ख़राब बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार मंजीत यादव कही से आ रहे थे. उसी समय उनके घर से समीप घात लगाकर बैठे अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े मजीत पर गोली चला दी. सूत्रों की माने तो हमलावर बाइक से 2-3 की संख्या में आये थे. मौके पर पुलिस पहुच कर जांच…

Read More

रांची : प्रवर्तन निदेशालय( ईडी )ने मंगलवार सुबह को झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह सहित अन्य करीबी रिश्तेदार और संबंधित अधिकारियों के सीए के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम कांके रोड स्थित विनय चौबे के आवास और हरमू स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है । बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई शराब घोटाले मामले में की गयी है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी ने अपनी पड़ताल में पाया है कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान…

Read More

दुमका : भाजपा छोड़ झामुमो में आयी डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को जामा विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने पहुंची झामुमो प्रत्याशी के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं डॉ लुईस मरांडी के समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। जामा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झामुमों के प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन दाखिल कर बाहर आयी डॉ लुईस मरांडी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन्होंने जामा विधानसभा सीट के लिए झामुमो की टिकट से नामांकन भरा है। जनता एक संगठन सभी लोगों…

Read More

रांची। रांची रेल मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार की बनाई आरपीएफ की फ्लाइंग टीम इस समय रेलवे मे शराब तस्करों के लिए विशेष रूप से सक्रिय है। इस क्रम में 27 अक्‍टूबर, 2024 को सहायक सुरक्षा आयुक्त (रांची) अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत आरपीए हटिया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। उनके साथ पोस्ट हटिया के उपनिरीक्षक दीपक कुमार साथ मे अन्य स्टाफ और फ्लाइंग टीम के एएसआई रवि शेखर भी थे। चेकिंग के दौरान प्लेटफ़ॉर्म संख्या 3 पर एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था में बैठा देखा गया। उसके पास जाकर पूछताछ के क्रम…

Read More

CHANDIL  : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) की गई. ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कुल 24 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें दो महिला प्रत्याशी भी शामिल थीं. सोमवार को हुए स्क्रूटनी में एक नामांकन को रद्​द कर दिया गया. नाम निर्देशन पत्र अपूर्ण रहने के कारण निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाली रीना महतो का नामांकन रद्​द कर दिया गया. सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो की पत्नी रीना महतो ने नामांकन के अंतिम…

Read More

जमशेदपुर:  स्क्रैप का खेल जग जाहिर है. इसी बीच बागबेड़ा थाना क्षेत्र में स्क्रैप के खेल में हत्या की धमकी देने और हो हल्ला होने का मामला प्रकाश में आया है।जानकारी के अनुसार शिवम कुमार साहू के घर पर रविवार की रात कुछ असामाजिक लोगों ने हंगामा किया. इस दौरान स्क्रैप किंग शिवम कुमार साहू नहीं मिलने पर उसके परिजनों को दीपू गुप्ता और कुलदीप गुप्ता और उसके अन्य साथियों ने एक लाख रुपए रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी। इसकी लिखित शिकायत शिवम कुमार साहू ने बागबेड़ा थाना को दी. शिवम ने…

Read More

RANCHI.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोमवार को बरहेट सीट से युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार घोषित किया. झारखंड में आगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होनी है. पार्टी की ओर से जारी दो उम्मीदवारों की दूसरी सूची के मुताबिक, टुंडी विधानसभा सीट से विकास महतो भाजपा के उम्मीदवार होंगे।  हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बरहेट से भाजपा के सिमोन माल्टो को हराया था. इस चुनाव में हेम्ब्रम आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन…

Read More

SERAIKELA : झारखंड-बंगाल सीमा पर स्थित सोनाहातू थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी और आजसू के स्टार प्रचारक हरेलाल महतो के काफिले में शामिल एक वाहन से दो लाइसेंसी हथियार बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए काफिले में मौजूद दो युवकों को हिरासत में ले लिया। बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने जानकारी दी कि सोनाहातू पुलिस ने हथियारों को जब्त कर लिया और दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया, हालांकि, उन्हें देर रात रिहा कर दिया गया।यह घटना उस समय हुई जब…

Read More

कोलकाता : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता तन्मय भट्टाचार्य की शर्मनाक हरकत का खुलासा हुआ है। उनका इंटरव्यू लेने पहुंची एक महिला पत्रकार की गोद में वे जा बैठे। महिला ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई आपबीती को लाइव आकर शेयर की है। पत्रकार ने बताया कि उसने कई बार इंटरव्यू किया है और हर बार वह किसी न किसी तरह से अश्लील तरीके से छूने की कोशिश करते थे। इस घटना के सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। रविवार देर शाम को पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने यह घोषणा की।…

Read More

गिरिडीह। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आदिवासी समाज को एकजुट होकर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। वे गिरिडीह में मरांग बुरू के समीप मधुबन फुटबॉल मैदान में आयोजित मांझी परगना महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि जिस माटी, रोटी एवं बेटी तथा जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए वीर सिदो-कान्हू , चांद-भैरव, फूलो-झानो एवं बाबा तिलका मांझी ने अँग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था, आज वहाँ हमारे समाज की जमीनों पर घुसपैठिये कब्जा कर रहे हैं। हमारी बहु-बेटियों की अस्मत खतरे में है। कई गांवों से आदिवासियों का…

Read More