Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर 26 साल की वसुंधरा ओसवाल का नाम इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय मूल के स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी को युगांडा में हिरासत में लिया गया है। इस मामले को लेकर उद्योगपति ने संयुक्त राष्ट्र में अपील दायर की है। दरअसल, वसुंधरा ओसवाल भारतीय मूल के स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी हैं। उनका जन्म 1999 में हुआ था। वह भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड में पली बढ़ीं। उन्होंने प्रो इंडस्ट्रीज की स्थापना की और वे इसकी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी महीने 1 अक्टूबर को…
हैदराबाद : एक कैब ड्राइवर ने अपनी कैब में बैठने वाले लोगों को शिष्टाचार के साथ बैठन की नसीहत देते हुए सीट पर एक पोस्टर लगा दी। कैब की यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस नोट में उसने मजाकिया अंदाज में पिछली सीट पर रोमांस करने से मना किया है। ड्राइवर ने अपने यात्रियों को याद दिलाया है कि “यह कैब है, OYO नहीं।” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई यह तस्वीर तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है और इंटरनेट पर हंसी-मजाक का माहौल बना रही है। पिछले हफ्ते, इसी तरह…
ओडिशा : चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंचने की आशंका है।पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर विकसित कम दबाव का क्षेत्र 22 अक्टूबर की सुबह तक तीव्र हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया, “उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, यह 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तथा सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटों को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है।…
गुजरात : यदि कोई पुलिसकर्मी लॉरेंश बिश्नोई का एनकाउंटर करता है तो उसे 1 करोड़ 11 लाख, 11 हजार 1 सौ 11 रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह ऐलान क्षत्रिय करणी सेना की ओर से की गई है। इन दिनों सुर्खियों में चल रहे खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर गोगामेड़ी की हत्या का आरोप लगाते हुए क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने यह ऐलान किया है। गुजरात के रहने वाले शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने पर पुरस्कार की घोषणा करते दिख रहे हैं।…
BIHAR : मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां एक हैवान पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया.ये मामला पूर्वी चंपारण जिला के आदापुर प्रखंड के हरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां पिता हर दिन अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण करता था. वहीं पिता की इस हरकत से परेशान बेटी ने 112 डायल कर पुलिस को अपनी आपबीती बताई. नाबालिग ने बताया कि उसने अपनी मां को भी इसकी शिकायत की थी पर मां ने पिता को मना नहीं किया और ना ही इसका विरोध किया. पुलिस नाबालिग…
जमशेदपुर/(Mexico): भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप फाइनल में सिल्वर मेडल जीतकर अपना छठा वर्ल्ड कप फाइनल मेडल हासिल किया. फाइनल मुकाबले में उन्हें चीन की ली जियामन से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा. 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन दीपिका ने क्वार्टर और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने ली की चीनी साथी यांग जियाओली को 6-0 से हराया और फिर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली एलेजांद्रा वैलेंसिया को 6-4 से उनके ही घर में मात दी. दीपिका ने कहा कि, “इस वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना और जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है.…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ : भारत और चीन लगातार बातचीत के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग के लिए एक निश्चित व्यवस्था पर सहमत हो गए हैं। विदेश सचिव मिस्त्री ने कहा कि इस समझौते के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर चल रहे स्टैंडऑफ में कमी आने की उम्मीद है। भारत और चीन लगातार बातचीत के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग के लिए एक निश्चित व्यवस्था पर सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने सोमवार को यह घोषणा की कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई हालिया बातचीत के बाद भारत और…
जमशेदपुर :ग्रीन स्काई फाउंडेशन द्वारा संचालित एक सराहनीय पहल के तहत 15 वंचित बच्चों का आकाश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सफलतापूर्वक प्रवेश कराया गया है। यह स्कूल 3 से 5 वर्ष की उम्र के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और भोजन प्रदान करने का लक्ष्य रखता है। साईं मंदिर के पास, घोड़ाबांदा, टेल्को स्थित इस स्कूल का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्राप्त हों। प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हुई है और 25 अक्टूबर, 2024 तक जारी रहेगी, जिसमें कुल 60 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। आज प्रवेश पाए 15 बच्चे…
जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था अदबी मंच के तत्वावधान मे कहानीकार मुमताज शारिक के 22 कहानियों का संग्रह ‘ प्यासे लोग ‘ द्वितिय संस्करण (2024) का विमोचन जाकिरनगर के मदर्स होम पब्लिक स्कूल प्रांगण मे किया गया । इस विमोचन समारोह की अध्यक्षता डा . मोहम्मद रेयाज ने किया । अपने वक्तव्य मे तनवीर अख्तर रूमानी ने कहा कि उर्दू को मेरी सब से बड़ी देन मुमताज शारिक हैं । वक्ता नियाज अख्तर ने अपना लेख ‘ मुमताज शारिक के अफसानों के बाल व पर ‘ प्रस्तुत किया। डा . अख्तर आजाद ने कहा भी अपना लेख पेश किया। संग्रह के…
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने 2024 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब, हथियार और नकदी पर कड़ी निगरानी शुरू की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने चेक नाका का औचक निरीक्षण किया और.. आदित्यपुर। शराब से लेकर हथियार और नकदी पर सरायकेला-खरसावां पुलिस की पैनी नजर है। चेकनाको पर खुद पुलिस अधीक्षक मॉनिटर कर रहे है। विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीती देर रात सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने पूर्वी सिंहभूम जिला से जुड़नेवाले सीमावर्ती बॉर्डर आदित्यपुर तथा कपाली ओपी क्षेत्र स्थित चेक नाका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को चुनाव को लेकर…