Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी. होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति 16 दिनों के लिए होगी| इसको लेकर आईजी अभियान ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है| लिखे गये पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए काफी अधिक संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी| इसको लेकर झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21007 होमगार्ड के जवानों में से 70% यानी 14705 होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है|
कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरियाडीह पंचायत के वृंदा गांव में एक होटल व्यवसायी के घर पर छापेमारी में करोड़ों रुपये बरामद होने की सूचना है। बीती रात दो बजे से कोडरमा पुलिस सुखदेव रजक के घर पर रेड कर रही है। मंगलवार की सुबह मौके पर दो काले रंग के बैग के साथ इनकम टैक्स की टीम भी पहुंची। जानकारी के अनुसार छापेमारी में करोड़ों रुपये नकदी के अलावा सोना और मादक पदार्थ भी बरामद होने की सूचना है। बताया जाता है कि सुखदेव रजक हजारीबाग जिले के बरही में होटल का संचालन…
श्रीनगर : कश्मीर घाटी में काउंटर-इंटेलिजेंस (सीआईके) ने आज सुबह कई जिलों में आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईके ने श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा, कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग जिलों में छापा मारा है। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा तहरीक लबैक या मुस्लिम के एक भर्ती मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। इस संगठन का नेतृत्व पाकिस्तानी आतंकवादी हैंडलर बाबा हमास कर रहा है। एक अधिकारी के अनुसार, इस मॉड्यूल को कुख्यात लश्कर-ए-तैयबा का अंग माना जाता है। उन्होंने कहा कि अभी भी छापेमारी जारी है।
हजारीबाग : नक्सली संगठन टीपीसी के नाम पर एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में महेश मुर्मू, प्रदीप गंझू, धनो मरांडी शामिल हैं। सभी उरीमारी के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि आरोपितों ने व्यवसायी दशरथ प्रजापति निवासी शिव मंदिर थाना यूरिमरी से फोन पर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इसकी शिकायत दशरथ प्रजापति ने पुलिस से की। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर तीनों आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की और इनके पास से मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार…
रांची : रांची रिम्स में रविवार रात डॉक्टर आकाश भेंगरा की हॉस्टल नंबर 4 की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जबकि डॉक्टर के साथ एक युवती भी छत से गिरी है, जिसका इलाज चल रहा है। रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात फर्श पर किसी के गिरने की जोरदार आवाज हुई। जब हॉस्टल से निकलकर सभी डॉक्टर बाहर आए तो उन्होंने देखा कि डॉक्टर आकाश और आकाश की दोस्त पल्लवी नाम की एक युवती जमीन पर गिरे पड़े है। मौके पर मौजूद गार्ड्स और डॉक्टरों ने मिलकर तुरंत डॉक्टर और उनकी दोस्त को ट्रामा…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने युवाओं से की विधानसभा चुनाव में वृहद सहभागिता की अपील, कहा- सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण, वोट जरूर करें “मैं भारत हूं” गीत के माध्यम से मतदान करने के लिए दर्शकों को किया गया प्रेरित जमशेदपुर : JRD टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित ISL फुटबॉल मैच के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । # Connecting Voters Through Football और #VoteKaregaEastSinghbhum के थीम पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर दर्शक काफी उत्साहित दिखे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के साथ लगभग 20 हजार की संख्या में पहुंचे…
पटना : जिला शिक्षा विभाग ने सात निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों ने विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने स्कूलों में नामांकित छात्रों की जानकारी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड नहीं की थी। जिस कारण इन स्कूलों पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की कार्रवाई के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया था कि वे अपने स्कूलों में नामांकित छात्रों की संख्या, आधार कार्ड की स्थिति आदि की जानकारी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करें। यह जानकारी शिक्षा के…
मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश PATNA : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में एक डॉक्टर समेत छह मजदूरों की मौत हो गयी थी. इसमें बिहार के तीन लोग फहीम नासिर (सुरक्षा प्रबंधक, बिहार), मोहम्मद हनीफ (बिहार) और कलीम (बिहार) भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हमले में बिहार के तीन श्रमिकों की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं. सीएम ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण…
जमशेदपुर : साईंनगर साईं कॉम्प्लेक्स बालीगुमा में काली पूजा को लेकर भूमि पूजन किया गया. इस दौरान कमिटी के सभी सदस्य मौजूद थे।
RANCHI/LATEHAR : लातेहार पुलिस ने रांची से गढ़वा जा रही अर्श ट्रैवल नाम के यात्री बस से 15 लाख कैश बरामद किये हैं. मंगलवार की सुबह चंदवा थाना क्षेत्र स्थित चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस की टीम ने यह रुपये बरामद की. बस की रेलिंग में रूपये को छिपाकर रखा गया था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रांची से गढ़वा जा रही यात्री बस को चंदवा में चेक पोस्ट के समीप चेकिंग करने के लिए रोका गया. इसी दौरान बस से 15 लाख रुपये बरामद हुए. हालांकि यह रुपया किसका है, अब तक…