श्रीनगर : कश्मीर घाटी में काउंटर-इंटेलिजेंस (सीआईके) ने आज सुबह कई जिलों में आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईके ने श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा, कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग जिलों में छापा मारा है।
इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा तहरीक लबैक या मुस्लिम के एक भर्ती मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। इस संगठन का नेतृत्व पाकिस्तानी आतंकवादी हैंडलर बाबा हमास कर रहा है। एक अधिकारी के अनुसार, इस मॉड्यूल को कुख्यात लश्कर-ए-तैयबा का अंग माना जाता है। उन्होंने कहा कि अभी भी छापेमारी जारी है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

