Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नाइजीरिया : उत्तरी राज्य जिगावा में मंगलवार, 16 अक्टूबर की देर रात एक फ्यूल टैंकर पलट गया. जानकारी के मुताबिक, वेहिकल चला रहे ड्राइवर का नियंत्रण खो चुका था. टैंकर पलटने का हादसा होने के बाद उसमें भरा हुआ फ्यूल फैल गया, इसके बाद वहां पर धमाका हो गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में करीब 147 लोगों के मौत की खबर है. हादसा होने के बाद पुलिस और राज्य आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह हादसा अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में हाल के वक्त की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक…
बिहार : एक अदालत ने 66 साल के बुजुर्ग को 20 साल जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने 66 साल के वृद्ध को नौ साल की एक लड़की से रेप का दोषी माना है। मामला बेगूसराय जिले का है। जिले में स्थित पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने 66 साल के जागो महतो उर्फ जगदीश महतो को पॉक्सो अधीनियम की धारा-5 (एम)/6 के तहत दोषी पाया है। अदालत ने दोषी को 20 साल सश्रम जेल और 20000 रुपया जुर्माना भरने का आदेश दिया। दरअसल यह पूरा मामला 6 दिसंबर, 2023 का है। इस दिन पांचवीं क्लास…
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, सिटी एसपी, रूरल एसपी समेत अन्य सभी कोषागों के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने एलबीएसएम कॉलेज तथा कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण
डिस्पैच व रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर कॉपरेटिव कॉलेज तथा एलबीएसएम कॉलेज, करनडीह का निरीक्षण किया गया । गौरतलब है कि 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला एवं 46-पोटका विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच एलबीएसएम कॉलेज तथा 47- जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टिंयां कॉपरेटिव कॉलेज से रवाना की जाएंगी। वहीं मतदान के उपरांत सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम सेट की रिसिविंग कॉपरेटिव कालेज में होगी।…
जमशेदपुर : झारखंड राज्य में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। चुनाव आयोग ने शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत छोटा गोविंदपुर का है, जहां मंगलवार को आचार संहिता लागू होने के बाद भी शिलान्यास का कार्य किया गया। केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिए जांच के आदेश, जमशेदपुर डीसी ने भी लिया संज्ञान केन्द्रीय चुनाव आयोग ने छोटा गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त को इस मामले…
जमशेदपुर : गोलमुरी जॉगर्स पार्क में इस वर्ष नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित काली पूजा में अनोखी पहल की जा रही है। समिति ने शहर की 5 सम्मानित महिलाओं, वृद्धाश्रम की 5 माताओं और पूजा समिति के सदस्यों की माताओं को सामूहिक रूप से काली पूजा पंडाल का उद्घाटन करने का अवसर दिया है। इस पहल के माध्यम से समाज में मातृशक्ति की भूमिका को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। नवयुवक चेतना मंच के अध्यक्ष के रूप में विद्या भूषण मिश्रा को चुना गया है, जबकि पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।…
जमशेदपुर : टेल्को में स्थित 22 फीट काली पूजा समिति ने आज वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के साथ भूमि सह खूंटी पूजन संपन्न किया। यह आयोजन न केवल जमशेदपुर, बल्कि झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा के श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध है। हर वर्ष दूर-दूर से भक्त माँ भद्रकाली के दर्शन के लिए यहां आते हैं। 2024 में यह काली पूजा आयोजन अपने 49वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है। समिति के सदस्यों ने इस मौके पर आयोजन की भव्यता को और बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की और अपनी तैयारियों को गति देने…
जमशेदपुर : आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस के आवासीय कार्यालय पर बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला में जुगसलाई विधानसभा में आजसू पार्टी एनडीए प्रत्यासी के रूप में चुनाव लड़ेगी और इसके लिए क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय नेता सह पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस जी उम्मीदवार होंगे इसके लिए आजसू पार्टी जल्द ही सभी घटक दलों से एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा और सभी वरीय नेतागण के साथ आपसी तालमेल के साथ कार्य करना है…
देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को देवघर के सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा को 70 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नर्सिग होम का लाइसेंस रेन्युअल कराने के नाम पर सिविल सर्जन अपने बेलाबगान स्थित आवास नवजीवन हास्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर पर घूस ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे दुमका ले गई। एसीबी के अनुसार बंगाल के नार्थ आसनसोल निवासी मो महफुज आलम ने लिखित आवेदन दिया था कि कॉलेज रोड मधुपुर में आवेदक ने वर्ष 2020 में बंगाल नर्सिंग होम के नाम से एक दस बेड के हॉस्पीटल की शुरुआत…
रांची : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। आरपीएफ रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि ऑपरेशन नारकोस के तहत हटिया स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट हटिया, आरपीएफ रांची की फ्लाइंग टीम और जीआरपी हटिया की ओर से संयुक्त जांच की गई। चेकिंग के दौरान प्लेटफ़ॉर्म संख्या दो पर दो ट्रॉली बैग, दो पिट्ठू बैग और एक बैग कुछ भारी चीज पड़ी हुई दिखाई पड़ी। इसका कोई वारिस आसपास नहीं था। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से उक्त बैग के बारे में पूछा गया लेकिन कोई…