Author: LOKTANTRA SAVERA

DHANBAD : सिंदरी में पुलिस के वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक विकास राम उर्फ विवेक पुलिस के हत्थे चढ गया. पुलिस ने बाइक जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. यह जा जानकरी सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. बताया कि 27 वर्षीय विकास राम अपने दो साथियों के साथ बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल के साथ आ रहा था. पुलिस को देख उसके दोनों साथी सिंदरी थाना से थोड़ा पहले उतर कर झाडि़यों की ओर भाग गए, परंतु विकास राम पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उसने मोटरसाइकिल का…

Read More

RANCHI : सुखदेव नगर थाना के पास स्थित खादगढ़ा सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह आग लग गयी. सब्जी मंडी के नीचे और ऊपरी फ्लोर पर भी आग लग गई. अगलगी के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी. आग लगने की सूचना मिलने के बाद सब्जी बेचने वाले दुकानदार मौके पर पहुंचे और अपनी सब्जी हटाने में लग गये. वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. आग शॉर्ट सर्किट से लगी या फिर किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया, अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है. इधर पुलिस मौक़े पर पहुंचकर मामले…

Read More

जगदलपुर । जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर दोपहर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह फ्लाइट दोपहर 1 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के महज 12 मिनट बाद ही खिड़की टूटने के चलते आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. जगदलपुर मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के एक हिस्से की खिड़की टूटने से यह आपात स्थिति उत्पन्न हुई. पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को सुरक्षित रूप से वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया. यह लैंडिंग 1 बजकर 12 मिनट पर कराई गई. राहत की बात यह है कि…

Read More

रायगढ़ । रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के गढ़उमरिया के पास आज सुबह दो ट्रेलर वाहनों में आग लग गई. सड़क किनारे खड़े दोनों गाड़ियों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई वहा मौजूद लोगो ने तत्कार इसकी सुचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी. सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर फाइटर्स ने आग बुझाने के लिए कई फायरटेंडर का सहारा लिया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे। हालांकि, आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक सामने…

Read More

रायगढ़। घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते पाए जाने पर एक मामले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर श्री गोयल ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेलू सिलेण्डर के व्यवसायिक दुरूपयोग पर लगातार जांच व कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। रायगढ़ के अन्नपूर्णा भोजनालय एवं रेस्टोरेंट की जांच खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा किया गया। जिसमें यहां घरेलू उपयोग वाला लाल सिलेण्डर (भर्ती 14.2 किलो ग्राम)का उपयोग होटल के चूल्हे में करना पाया गया। इस संबंध में होटल संचालक को नोटिस दिया गया। प्रकरण में संलग्न प्रतिवेदन एवं दस्तावेजों के आधार…

Read More

रायपुर। रायपुर के खारुन नदी में महादेव घाट के पास एक अधेड़ की लाश मिली है। मंगलवार सुबह लोगों ने नदी में शव देखकर डीडी नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान की जा रही है। पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि, आस-पास के थाने में गुमशुदा लोगों की दर्ज शिकायत की छानबीन की जा रही है। जिससे उसकी पहचान हो सके। डीडी नगर पुलिस ने मृतक की पहचान के साथ इस पहलुओं पर जांच कर रही है कि, उसने आत्माहत्या की है या उसकी हत्या हुई है।…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली से शिकागो जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है. इस पर फ्लाइट कोकनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया है. इसको लेकर एयर इंडिया की ओर से बयान जारी किया गया है. इसमें कहा है कि मंगलवार को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट-Al127 में बम होने की धमकी मिली. इसके बाद एहतियात के तौर पर फ्लाइट को कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर उतारा गया. एयर इंडिया ने बयान में आगे कहा कि निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार फ्लाइट और यात्रियों की जांच की जा रही…

Read More

18 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना, प्रत्याशी 18 से ही नामांकन प्रपत्र का क्रय एवं नामांकन कर सकेंगे 13 नवंबर को सभी छह वि.स क्षेत्र में होगा मतदान तथा 23 नवंबर को होगी मतगणना RANCHI : झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है । पूर्वी सिंहभूम जिला में पहले चरण 13 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है । समाहरणालय सभागार, जंमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी  अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक …

Read More

जबलपुर : जानते नहीं हो मेरे पापा मंत्री हैं…मंत्री के बेटे का सरेराह पुलिसकर्मियों से विवाद का एक वीडियो सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बोल रही है, वहीं कांग्रेस मामले में भाजपा पर हमलावर है। दरअसल मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल पर पुलिस से बदसलूकी करने और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना जबलपुर की है। पुलिस के अनुसार, मंत्री प्रहलाद पटेल का बेटा प्रबल पटेल बिना नंबर की कार चला रहा था। उसकी गाड़ी लेबर चौक पर एक डॉक्टर की गाड़ी से…

Read More

रांची। चुनाव का ऐलान झारखंड में किसी भी दिन हो सकता है। ऐसे में चुनाव के पहले तबादलों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में बीडीओ के तबादले किये हैं। राज्य सरकार की तरफ जारी आदेश के मुताबिक 7 बीडीओ सहित 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यहां देखिये आदेश…

Read More