Author: LOKTANTRA SAVERA

झारखंड : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में रविवार को करमाही मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें यात्री बस, ऑटो और कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना में कार चला रहे सफदर अंसारी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। घायलों में अनिक अंसारी, ज्यान गजनफर, आहिया अंसारी, इबाद अंसारी शामिल हैं, जो सभी रांची के नामकुम इलाके के रहने वाले हैं। इसके अतिरिक्त लातेहार निवासी अमित कुमार, जो ऑटो पर…

Read More

लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ : बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सारण जिले के एकमा भूईली गांव में दशहरा जुलूस में शामिल हाथी अचानक तांडव मचाने लगा। वह सड़क पर इधर-उधर भागने लगा। ऐसे में सड़क में भगदड़ मच गयी। जुलूस में शामिल लोग, सड़कों पर खड़े लोग और वाहन चालक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हाथी ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने एक कार को भी उठाकर पटक दिया और कार कुचलने लगा। कार चालक किसी तरह गाड़ी से निकलकर भागा और अपनी जान बचायी।

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन अब भी फरार हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. माना जा रहा है कि सलमान खान से करीबी के चलते बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई है. इस बीच पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता हरनाथ सिंह यादव ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है. बीजेपी नेता हरनाथ सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि काला हिरण को बिश्नोई समाज देवता…

Read More

जालंधर। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। घटना से जुड़ा चौथा आरोपी भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के चौथे आरोपी जीशान अख्तर को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया है। जीशान जालंधर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जीशान अख्तर 2022 में गिरफ्तारी के बाद जब जेल गया था, तब पटियाला जेल में उसकी मुलाकात लॉरेंस गैंग से हुई थी। इसके बाद जब वह जेल से बाहर आया तो मुंबई चला गया था। जीशान अख्तर जालंधर के नकोदर इलाके के शकर गांव का रहने वाला…

Read More

रायपुर। तेलीबांधा शूट आउट का मुख्य. आरोपी गैंगस्टर झारखंड के कुख्यात माफिया सरगना अमन साव (साहू) को पुलिस रात करीब 1.30 बजे राजधानी रायपुर लेकर पहुंच गई है। गैंगस्टर अमन साव पर झारखंड में तकरीबन सौ मामले चल रहे हैं और पिछले तीन महीने में दो केस रायपुर में रजिस्टर हुए हैं। इनमें बीते अप्रैल में तेलीबांधा स्थित रोड निर्माण ठेका फर्म प्रहलाद राय अग्रवाल (पीआरए) के संचालकों पर असफल हमले के मामले दर्ज है।।गैंगस्टर अमन को इन्हीं केस के सिलसिले में गिरफ्तारी तथा पूछताछ के लिए रायपुर लाया गया है। रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच छह गाड़ियों के काफिले…

Read More

सरायकेला-खरसावां: जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बॉयलर में विस्फोट हो गया। इस घटना में निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, बॉयलर में अत्यधिक दबाव के कारण विस्फोट हुआ, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। वहीं बॉयलर फटने के बाद फैक्ट्री में आग लग गई जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना को…

Read More

रांची: झारखंड में फिर एक बार ईडी ने दबिश दे दी है। बताया जा रहा है कि जल जीवन मिशन में कथित अनियमितता के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की टीम झारखंड के जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गरीबों के यहां रांची और चाईबासा में रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि आईएएस अधिकारी मनीष रंजन,मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पीएसी हरेंद्र सिंह,मंत्री के भाई विनय ठाकुर और कई विभागीय इंजीनियर, कारोबारी के ठिकानों पर दबिश बनी है।

Read More

हमीरपुर/उत्तर प्रदेश : एक बहू ने अपनी सास-ससुर, ननद, पति और पति के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड के पुतले बनाए और उन्‍हें फूंक दिया। बहू ने अपनी ससुराल वालों पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का वनवास 14 साल में खत्‍म हो गया था। लेकिन वह अब भी वनवास में है। यूपी के हमीरपुर में दशहरे पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपनी सास-ससुर, ननद, पति और पति के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड के पुतले बनाए और उन्‍हें फूंक दिया। बहू ने कहा कि भगवान…

Read More

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास एक मोबाइल टावर में आग लग गई. काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया…  रांची: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टावर में आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. क्या है पूरा मामला रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास स्थित राम कृष्ण अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट की छत पर लगे मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई. टावर में आग लगने के…

Read More

गढ़वाः जिला के लखमा गांव में शनिवार रात को मूर्ति पूजा के दौरान हंगामा हुआ. वहीं रविवार को भी दुर्गा पूजा की मूर्ति विसर्जन के मतगड़ी में दौरान तनाव हुआ है. इस तनाव के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है. पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के बाद ग्रामीणों ने पथराव करके पुलिस को खदेड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे मतगड़ी के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र में मतगड़ी में पिछले तीन दिनों से मूर्ति विसर्जन के रूट को लेकर विवाद चल…

Read More