Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नारायणपुर : अबूझमाड़ के क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला समेत तीन नक्सली मारे गये। जिसमें से 2 नक्सलियों की शिनाख्तगी की गई है, जिसमें से एक DKZSC रूपेश & DVCM जगदीश के रूप में हुई है। दोनों नक्सलियों के ऊपर कुल 41 लाख रुपये का इनाम था। जबकि एक महिला नक्सली जो इस एनकाउंटर में मारी गई है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मारे गए नक्सलियों में रूपेश नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य था। उसके उपर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जबकि नक्सली जगदीश नक्सलियों के…
इंफाल (मणिपुर): भारतीय सेना, बीएसएफ और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कांगपोकपी और इंफाल ईस्ट जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित बुंगजंग गांव से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद किए हैं। इनमें एक स्नाइपर राइफल, एक कैलिबर लांचर, एक पिस्तौल, एक सिंगल बैरल बंदूक, कई ग्रेनेड, आरपीजी (रॉकेट चालित ग्रेनेड) और अन्य विस्फोटक शामिल हैं। बरामद हथियारों और युद्ध सामग्री को आगे की जांच और निपटान के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
दमोह: दमोह के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई है। घटना में तीन लोग घायल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे ऑटो से शव और घायलों और को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में ऑटो चालक आलोक…
रामपुर: यूपी के रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रामपुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। लेकिन युवती के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मामला कोतवाली पहुंचा तब प्रेमी-प्रेमिका का निकाह करा दिया गया है। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी युवक का चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से फोन पर हुई बातचीत के बाद प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। जिसके चलते प्रेमी मौका मिलने पर प्रेमिका…
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डिसेंसरी रोड पर मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो (जेएच 05 सीवी- 3815) ने तीन कार, एक स्कूटी और दो बिजली खंभा को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चालक रक्षित झा को पकड़ा और उसकी पिटाई कर गोविंदपुर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस आरोपी रक्षित को थाने पर लेकर गई है। दयाल सिटी का है आरोपी स्कोर्पियो चालक के बारे में पता चला है कि वह गोविंदपुर दयाल सिटी का रहने वाला है और उसका नाम रक्षित झा है. घटना के बारे में गौरव सिंह ने बताया कि उनकी…
जमशेदपुर : हॉट गम्हरिया में गाड़ियों के जाम लगने से हमारे झारखंड के कई गाड़ियां 4 से 5 दिन तक जाम में फंसे रहती है जिसके चलते मोटर मालिकों के व्यवसाय में भारी नुकसान हो रहा है एवं गाड़ियों की किस्त नहीं भर पाने के कारण उनका बैंक अकाउंट एनपीए हो गया है ऐसी स्थिति में मान्यवर का ध्यान मैं आकृष्ट करना चाहता हूं की मोटर वाहन उद्योग को बड़ी छति होने से बचाने के लिए आप हमारा सहयोग करें एवं यथोचित कदम उठाए। वहां लग रहे जाम को रुकवाने एवं गाड़ियों को सुचारू ढंग से चालवाने के लिए जमशेदपुर…
हजारीबाग : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी ) ने हजारीबाग जिले के प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय के लिपिक विकास कच्छप को मंगलवार को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ब्यूरो को लिखित राज कुमार ने आवेदन दिया था कि विजय बस (जेएच02एभी 8861) जो देवघर रांची मार्ग पर चलता है। इसका परिमिट का रिनूअल करने के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप के जरिये परमिट रिनूअल करने के एवज में छह हजार रिश्वत की राशि की मांग कर रहे है। शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहते थे। जांच के दौरान…
रांची : राज्य कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर को रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट बिल्डिंग में शाम चार बजे से होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम और लोकलुभावन फैसले होने की उम्मीद है। मंत्रिपरिषद की बैठक के बारे में मंगलवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 27 सितंबर को अपराह्न चार बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
RANCHI : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मुरी स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सूरज कुमार है। वह बिहार के पटना का रहने वाला है। इसके पास से 31 शराब की बोतल बरामद किए गए हैं। मुरी के आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मंगलवार को बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची मंडल के आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के जरिये जांच के विशेष निर्देश मिले है। इसी क्रम मे आरपीएफ पोस्ट मुरी के साथ मे ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत गाड़ी संख्या 18626 की जांच की गयी। जांच…
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय ने पिछले चार वर्षों में 11 हजार 500 करोड़ रुपये की भारी राशि बरामद की है। यह ईडी के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सबसे अधिक है। सूत्रों के अनुसार, इस राशि का अधिकांश हिस्सा पश्चिम बंगाल से जुड़े मामलों से बरामद हुआ है। केंद्रीय एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तरों पर शिक्षकों की भर्ती में अनियमितताओं से जुड़े मामलों में लगभग 380 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। स्कूल नौकरी घोटाले में सबसे अधिक नकद वसूली अर्पिता मुखर्जी के दो…