Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले और महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों की मानें तो अब तक इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट… छत्तीसगढ़ : नारायणपुर जिले और महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को…
पटना से गया की यात्रा अब और भी आसान और तेज होने जा रही है। पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और नवंबर से इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस सड़क के बन जाने से पटना से डोभी की दूरी दो घंटे की हो जाएगी और झारखंड पहुंचने में भी कम समय लगेगा। BIHAR : पटना से डोभी की यात्रा केवल दो घंटे मे पूरी होगी। झारखंड पहुंचने में भी कम समय लगेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निरीक्षण किया। इस क्रम मेंं उन्होंने जहानाबाद के…
Bihar Bhumi Survey: कागजात हैं पर गायब है जमीन, 52 हजार एकड़ भूमि के लिए चकरा रहा अधिकारियों का माथा
नीतीश सरकार के पास जमीन के कागजात तो हैं लेकिन जमीन का पता नहीं चल रहा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के अनुसार सरकार की करीब 52 हजार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है। सभी विभागों को अपनी जमीन का म्युटेशन कराने और अवैध कब्जे से मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह से अमल नहीं हो पाया है। पटना। विशेष भूमि सर्वेक्षण में अपनी जमीन का रिकार्ड ठीक करने के लिए रैयत कागजात खोज रहे हैं। लेकिन, इस मामले में सरकार का हाल कुछ अधिक बुरा है। सरकार के पास…
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से जांच के लिए बदलापुर ले जाया जा रहा था। जब पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाईपास पर पहुंची, तो शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीन ली और ASI पर गोली चला दी। MAHARASTRA : बदलापुर रेप केस का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पहले पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और जवाबी गोलीबारी में उस पर भी फायरिंग की गई। आरोपी अक्षय शिंदे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि…
Moneypox Case in India दुनियाभर में बढ़ते मंकीपॉक्स के खतरे के बीच भारत को लेकर भी डराने वाली खबर है। भारत में इसके खतरनाक स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। इसी स्ट्रेन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। जानकारी के अनुसार मरीज केरल के मलप्पुरम जिले का रहने वाला है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था। नई दिल्ली। भारत में एमपॉक्स स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है, जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को…
झारखंड विधानसभा चुनाव जल्द, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पूरी टीम के साथ आज पहुंची रांची…. रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम आज (23 सितंबर) से रांची का दौरा करेगी. यह टीम 23 और 24 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रहेगी और विभिन्न अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेगी. झारखंड के मुख्य निवार्चन पदाधिकारी ने कही ये बात मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) रवि कुमार के साथ मिलकर चुनावी तैयारियों का आकलन करेगी. रवि कुमार ने बताया कि दो दिन…
रांची : लातेहार पुलिस की सक्रियता के कारण एक बड़ी घटना होने से पूर्व अंतरराष्ट्रीय गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटर समेत चार अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए शूटर चंदवा इलाके के एक समाजसेवी सह कारोबारी की हत्या करने की नियत से पहुंचा था। गिरफ्तार अपराधियों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी अश्विनी कुमार और प्रिंस कुमार, उमेश कुमार सिंह और सर्विस कुमार यादव शामिल है। उक्त जानकारी चंदवा थानेदार रणधीर कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि चारों अपराधी सासंग यात्री शेड के पास से पकड़े गए है। इनलोगों के पास से पुलिस ने ढ़ाई किलो गांजा,…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। यहां के मजदूर साथियों के द्वारा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में महामंत्री आर के सिंह ने कहा की हर कंपनी में बोनस होता है वहां के लोगों की अपेक्षा होता है की बोनस में बेहतर राशि मिले पर टाटा मोटर्स की परंपरा रही है। हमसे पूर्व के भी नेता ऐसा करते रहे हैं की बोनस के समय अस्थाई करण और बच्चों का नियोजन के संबंध में रूपरेखा प्रबंधन के साथ सुनिश्चित करते…
बहरागोड़ा : विधानसभा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने अपनी ‘पुनर्निर्माण संकल्प यात्रा’ के तहत खेड़ुआ और पारुलिया पंचायतों के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा और वर्तमान विधायक के कामकाज पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कुणाल षड़ंगी से बातचीत के दौरान बताया कि, “वर्तमान विधायक न तो हमारे क्षेत्र में आते हैं और न ही हमारी समस्याओं को हल करने के लिए कोई प्रयास करते हैं। कई बार उन्हें समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।” ग्रामीणों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगभग ठप…
बहरागोड़ा : झारखंड राज्य में कार्यरत सभी सक्रिय महिलाओं ने कुणाल षडंगी के नेतृत्व में आज रांची में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री, इरफान अंसारी से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने अपने मानदेय को बढ़ाने के संबंध में कई महत्वपूर्ण मांगें प्रस्तुत कीं। महिलाओं ने कहा, हम पिछले 10 वर्षों से गांवों में काम कर रही हैं, जिसमें गरीब महिलाओं के नए समूह बनाना, समूह बैठकों का आयोजन, और सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक पहुँचाना शामिल है। हालांकि, हमारा मानदेय पिछले कई वर्षों से 1500 रुपये प्रति माह पर स्थिर है, जो आज की महंगाई के मुकाबले बेहद कम…