Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
भदोही। जिले में एक नर्स के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के तौर पर काम कर रहे व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लैब टेक्नीशियन ने उसे शादी का झांसा देकर 21 सालों तक उसके साथ रेप किया। वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लैब टेक्नीशियन ने पीड़िता के साथ पहली बार तब रेप की घटना को अंजाम दिया जब वह 15 साल की थी। रेप दरअसल, 36…
दंतेवाड़ा : जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा में 04 सितंबर को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प हेतु निम्नानुसार रिक्तियां प्राप्त हुई है, इच्छुक आवेदक प्रातः 11 से 4 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतिया, एक सेट छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है। जिसमें एलआईसी ब्रांच दंतेवाड़ा में महिला कैरियर एजेंट के 20 रिक्त पद हैं हेतू न्यूनतम 10वीं पास, आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक तथा वेतन…
जमशेदपुर : अपनी पुरानी पार्टी झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामे झारखण्ड आंदोलनकारी नेता, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कोल्हान टाईगर नाम से प्रख्यात चंपाई सोरेन का शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने रांची स्थित आवास में अभिनन्दन किया एवं उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया एवं भाजपा परिवार में शामिल होने पर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया। भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” ने कहा कि झारखण्ड आंदोलकारी नेता, कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के पार्टी में आने से झारखण्ड को घुसपैठियों,दलालों,भ्रष्ट ऑफिसरों और परिवारवादी ताकतों से मुक्त कराने के लिये भाजपा के…
जमशेदपुर :अपनी पुरानी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने कहा है कि “झारखंड आंदोलनकारी नेता, कोल्हान टाइगर श्री चंपई सोरेन जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इससे झारखंड को घुसपैठियों, दलालों, भ्रष्ट ऑफिसरों और परिवारवादी ताकतों से मुक्त कराने के भाजपा के संकल्प को मजबूती मिलेगी। प्रदेश को कुशलता-पूर्वक नेतृत्व प्रदान कर राजनीति में नया आयाम स्थापित करने वाले आदरणीय चंपई जी ने जनहित की लड़ाई…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को रांची के धुर्वा स्थित गोलचक्कर मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजदूगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई गयी। झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने खुले दिल से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन के लंबे राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन का लाभ पार्टी को कोल्हान समेत पूरे प्रदेश में मिलेगी। वहीं, परिवारवादी और…
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के पॉलिसी एवं रिसर्च के प्रदेश संयोजक अभिषेक डे ने कहा आजकल मैया सम्मान योजना का खूब चर्चा है वैसे देखा जाए तो यह योजना अच्छी तो है लेकिन जिस समय तथा जिस नियत से झारखंड सरकार द्वारा यह योजना लागू की गई है. उस आधार पर इसे मैया असम्मान योजना भी कह सकते हैं; क्योंकि आनन-फानन में किसी तरह सत्ता वापसी की दृष्टि से देखें तो यह असम्मान योजना है। सम्मान देने की नियत होती, तो 2019 में ही इस योजना को लेकर आते और लगातार 5 साल इस योजना का…
जमशेदपुर : झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाईगर नाम से प्रख्यात चंपाई सोरेन का शुक्रवार को जमशेदपुर के युवा भाजपा नेता चिंटू सिंह ने राँची में अभिनंदन किया. चंपाई सोरेन संग उनके राँची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर चिंटू सिंह ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और भाजपा परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं प्रेषित किया. चिंटू सिंह ने उन्हें जमशेदपुर में सनातन उत्सव समिति के कार्यालय आने का आग्रह किया जहाँ स्वागत समारोह रखी जायेगी. मौके पर सनातन उत्सव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
घाटशिला : घाटशिला भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉक्टर सुनीता देबदूत सोरेन ने हेंदलजुङी पंचायत के काकङीशोल गांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मिलकर गांव की समस्या को जाना, ग्रामीणों ने गांव के साथ-साथ चिकित्सा संबंधी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर डॉक्टर सुनीता ने भी ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए अपनी ओर से पहल करने की आश्वासन दी। और कहा कि महागठबंधन की सरकार अपनी खिसकती जमीन से हतोत्सहित हो गई है. महिला सम्मान योजना के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा. सत्ता में आने से पूर्व झामुमो एवम कांग्रेस ने प्रति महिलाओं को दो…
रांची : झारखंड में एक ट्रांसजेंडर समेत 365 डॉक्टरों की बहाली हुई है. सीएचओ के रूप में कॉन्ट्रैक्ट पर ये लोग काम करेंगे. हेमंत सोरेन ने इन्हें नियुक्ति पत्र दिया। झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्त किया है. गुरुवार (29 अगस्त) को 365 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इन लोगों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया है. हेमंत सोरेन ने 5 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीएचओ की भूमिका अहम इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य…
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंखयक मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद तहसीन हाशमी ने फुटबॉल खिलाड़ी समीर मुर्मू के जमशेदपुर फुटबॉल क्लब जेएफसी में चयन होने पर उन्हें बधाई दी और साथ ही नए पारी की शुरुवात अपने होम टाउन के टीम जमशेदपुर के तरफ से खेलने को लेकर कहा कि हर साल आयोजित होने वाली इंडियन फुटबॉल लीग I F C मे शहरवासियों का जोश इस सीज़न दुगना बढ़ जाएगा यह शहरवासियों के लिए गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी अपने ही शहर के टीम से खेलेंगे, समीर मुर्मू एक बेहतर खिलाड़ी हैं उनके टीम…