Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना के सफल 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे पूरे भारतवर्ष मे और विदेशों मे भी विहिप संगठन षष्टी पूर्ति वर्ष मनाने जा रहा है , इस बडी योजना को सफल बनाने के लिए बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन मे विहिप जमशेदपुर महानगर समिति और समस्त 13 प्रखंड के पालकों की महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता जी के अध्यक्षता मे संपन्न हुई, चंद्रिका भगत जिलामंत्री ने कोडरमा विहिप प्रांत कार्यसमिति बैठक मे कार्यक्रम के निमित्त बनी योजना को प्रत्येक प्रखंड पालक और बैठक मे उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी ,…
रांची : रांची सेंट्रल जेल में बंद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को आज झारखंड हाई कोर्ट से बेल मिल गयी। निलंबित IAS छवि रंजन को यह राहत चेशायर रोड जमीन घोटाला मामले में दी गयी है। मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आर मुखोपाध्याय की कोर्ट में हुई। ED और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आज यह फैसला सुनाया गया है। छवि रंजन की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अभिषेक चौधरी और अभिषेक सिंह ने बहस की। यहां याद दिला दें कि छवि रंजन, अमित कुमार अग्रवाल और प्रेम प्रकाश सहित 10 लोगों के…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ । लव स्टोरी के क्लाइमेक्स में प्रेमी की बेवफाई का मामला सामने आया है। प्रेमिका को प्रेमी की बेवफाई इतनी नागवार गुजरी की किचन में रखे चाकू से प्रेमी का गुप्तांग ही काट दिया। अपने कटे गुप्तांग को पकड़ किसी तरह प्रेमी अस्पताल पहुंचा। मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है जहां एक शख्स को शादी से इनकार करना महंगा पड़ गया. इस बात से नाराज होकर उस शख्स की प्रेमिका ने रसोई के चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. बड़ी मुश्किल से लहूलुहान प्रेमी खुद अस्पताल तक पहुंचा, तब जाकर उसकी जान बची.…
जादूगोड़ा : इस घटना ने हमारे समाज की संवेदनशीलता को झकझोर कर रख दिया है। हमें अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा और समाज में बदलाव लाना होगा। इस कैंडल मार्च में शामिल होकर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। न्याय की मांग कैंडल मार्च कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी लतिका सिंह भाजपा नेता गणेश सोलंकी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रोहित अग्रवाल अनिल कुमार सैकड़ो में माता बहने उपस्थित थे।
जमशेदपुर : साकची उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के द्वारा काशीडीह चंद्रबली उद्यान सोसायटी में शाखा प्रमुख अमित आलोक के द्वारा मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस…
पटना : देशभर में भारत बंदका असर देखा जा रहा है | इसी बीच पटना में आरक्षण मुद्दे पर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया है| इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया | बता दें कि बुधवार सुबह से ही बंद का समर्थन कर रहे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा । मामला पटना के डाक बंगला चौराहे का है। दरअसल जब लाठीचार्ज हुआ तो लोग का भीड़ इधर-उधर भागने लगे। ऐसे में एक पुलिसकर्मी ने एसडीएम पर भी गलती से लाठी मार दी। बिहार…
RANCHI : रांची पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उग्रवादी घटना अंजाम देने की फिराक में जुटे थे। हालांकि मामले की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित छापड़ बालू घाट में टीएसपीसी उग्रवादियों के होने की सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाना और खलारी डीएसपी के द्वारा छापेमारी की गई जिसके बाद 03 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास एक कार्बाइन, मैग्जीन, जिंदा कारतूस,02 बाइक, टीएसपीसी का पर्चा, एक राउटर, पिट्ठू,गोली रखने का…
झारखंड : मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद उनकी नाराजगी उभर कर सामने आई थी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह संघर्ष करेंगे और नई पार्टी को खड़ा करेंगे। बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि अगर इस दौरान रास्ते में कोई दोस्त मिला तो वह उससे हाथ भी मिलाएंगे। मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से…
संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 28 अगस्त से 12 सितंबर अपडाउन में छह फेरा, शालीमार-भुज एक्सप्रेस 31 अगस्त से 10 सितंबर अपडाउन में चार फेरा एवं शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 24 अगस्त से एक सितंबर तक अपडाउन में चार फेरा रद्द रहेगा। जमशेदपुर : झारखंड के टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली तीन जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनों का परिचालन 28 अगस्त से 11 सितंबर तक रद्द रहेगा। मध्य प्रदेश स्थित कटनी और बीना रेलखंड में थर्ड लाइन के काम को लेकर ब्लॉक के कारण सोमवार को दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है। तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द रेलवे के अनुसार, संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 28 अगस्त…
जमशेदपुर : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियां और उम्मीदवारों का चयन करने लगी है. अब एनडीए गठबंधन में सहयोगी जदयू ने घोषणा कर दी है कि जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मंत्री सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे. बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय जितने वोटों से सरयू राय जीते थे उससे…